मुम्बई। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद यह हरे निशान पर कारोबार करने लगा। आज सेंसेक्स 68.73 अंक की गिरावट के साथ 39229.65 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 12.05 अंक की गिरावट के साथ 11649.80 अंक के स्तर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 867 शेयर तेजी के साथ तो 404 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 81 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे की मजबूती के साथ 70.90 रुपये के स्तर पर खुला।
यस बैंक का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 54.95 रुपये के स्तर पर खुला।
टीसीएस का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 2,097.40 रुपये के स्तर पर खुला।
एचयूएल का शेयर करीब 38 रुपये की तेजी के साथ 2,144.90 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 389.70 रुपये के स्तर पर खुला। अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 83 रुपये की तेजी के साथ 4,378.00 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 77 रुपये की गिरावट के साथ 691.10 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 133.15 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 356.50 रुपये के स्तर पर खुला।
महिन्द्रा का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 589.95 रुपये के स्तर पर खुला।
एनटीपीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 120.35 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे की मजबूती के साथ 70.90 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 71.14 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी