नई द‍िल्‍ली: दिवाली के त्यौहार को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। आर्कषक डिस्काउंट और डील्स के साथ फ्लिपकार्ट पर बिग दीवाली सेल कल से यान‍ि सोमवार यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस सेल में सारे प्रोडक्ट्स पर तमाम तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यह छूट फ्लिपकार्ट प्लस और नॉन फ्लिपकार्ट प्लस दोनों तरह के यूज़र्स के लिए है। खास बात है कि इस सेल में स्मार्टफोन पर अच्छी छूट मिल रही है तो अगर आप भी इस दौरान फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

Advertisement

जानें फ्लिपकार्ट सेल में क्या है ऑफर
फ्लिपकार्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीददारी करने पर 10 प्रतिशत का इन्सटैंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप किसी और भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीददारी करते हैं तो आपको एडिशनल 10 फीसदी का ऑफ मिलेगा। हम आपको बताते हैं कि कुछ खास स्मार्टफोन पर किस तरह से छूट दी जा रही है।

Advertisement

इन स्मार्टफोन पर म‍िल रहे छूट

Redmi Note 7 Pro-
रेडमी नोट 8 प्रो के आने के बाद रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत में काफी कमी आई है। इस फोन को 11,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 15,999 रुपये थी। कीमत में 25 फीसदी की कटौती है। प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर फ्लिपकार्ट 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी देगा जिससे फोन की इफेक्टिव कॉस्ट घटकर 10,999 रुपये हो जाएगी। बाकी बैंक ऑफर को अप्लाई करके एडिशनल 10 फीसदी का फायदा भी लिया जा सकता है।

Advertisement

Motorola One Vision (4GB/128GB)-
मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट बिग दीवाली सेल में डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में उपलब्ध है जो कि इसकी वास्तविक कीमत से 34 फीसदी कम है। वहीं लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी। इसके साथ ही इसमें और भी फायदे मिलेंगे। जैसे यूट्यूब पर 6 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम ऐक्सेस मिलेगा। वहीं अगर आप ईएमआई पर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना इंटेरेस्ट के भी ईएमआई पर भी ले सकते हैं।

Advertisement

POCO F1-
इस बिग दीवाली सेल में शियोमी के सब-ब्रैंड पोको के पहले स्मार्टफोन पोको एफ1 पर भारी छूट मिल रही है। यह फोन आपको 15,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट प्रीपेड ऑर्डर पर 10 फीसदी का छूट दे रहा है और बैंक ऑफर को यूज़ करके एडिशनल 10 फीसदी का लाभ लिया जा सकता है।

iPhone Plus-
सेल में एंड्रॉयड ही नहीं बल्‍कि आईफोन पर भी भारी छूट मिल रही है। अगर आप आईफोन प्लस खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 31,999 रुपये में मिल जाएगा। वहीं बैंक ऑफर को यूज़ करते अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट मिल सकती है।

Advertisement

iPhone 7-
बात करें आईफोन 7 क‍ि तो डिस्काउंट के बाद 26,999 रुपये में मिल जाएगा। हालांकि, यह फोन तीन जेनरेशन पुराना हो गया है लेकिन अभी भी यह लोगों की पसंद बना हुआ है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस पर नो-इनटेरेस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रहा है और प्रीपेड ऑर्डर्स पर 1000 रुपये का ऑफ भी मिल रहा है। इसके साथ ही 6 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम ऐक्सेस मिलेगा।