नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह में 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के एमकैप में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। इन्फोसिस को छोड़कर शेष सभी नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 39,876.44 करोड़ रुपये उछलकर 8,97,179.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण नौ लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,379.27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,71,996.87 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का एम-कैप 21,962.02 करोड़ उछलकर 4,55,952.72 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 16,767.89 करोड़ रुपये चढ़कर 6,72,466.30 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का एम-कैप 14,728.66 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 3,61,801.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 13,521.15 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 6,046.16 करोड़ रुपये चढ़कर क्रमश: 2,40,652.15 करोड़ रुपये और 2,82,783.39 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 5,223.93 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,08,555.52 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 2,948.75 करोड़ रुपये चढ़कर 3,02,861.98 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 20,594.7 करोड़ रुपये गिरकर 3,29,751.88 करोड़ रुपये रह गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान है। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,171.30 अंक यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ा।
यह भी पढ़ें : बच्चे के नाम 1400 रु से शुरू करें बचत, हो जाएगा करोड़पति
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी