नई द‍िल्‍ली: भारतीय स्टेट बैंक के लाख कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने बुधवार को 'एसबीआई कार्ड पे' सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की। इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए ग्राहक मोबाइल फोन के जरिए पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। 'एसबीआई कार्ड पे' से नियर फील्ड कॉम्युनिकेशन (एनएफसी) वाले पीओएस पर मोबाइल पर टैप करते ही पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए पास में क्रेडिट कार्ड रखने और पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement

जानें क्‍या कहा बैंक ने?
बैंक की ओर से कहा गया है, 'भारत में यह अपनी तरह का पहला पेमेंट सॉल्यूशन है। यह एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप का हिस्सा है, जो ग्राहकों को काफी सुविधा देगा। ग्राहक क्रेडिट कार्ड अकाउंट को मैनेज करने के साथ कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कर सकेंगे।

Advertisement

अपनी इच्छा के अनुसार ग्राहक कर सकेंगे ट्रांजैक्शन
एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने कहा कि एसबीआई कार्ड पे ग्राहकों को इच्छा अनुसार प्रति ट्रांजैक्शन और डेली ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने की छूट देगा। अभी दूसरे एचसीई वाले ऐप ग्राहकों को 2000 रुपए तक प्रति ट्रांजैक्शन और प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक ही ट्रांजैक्शन की अनुमति देते हैं।'

Advertisement

इस तरह से कर सकेंगे इस्तेमाल कार्ड का इस्‍तेमाल
एसबीआई कार्ड पे का इस्तेमाल करने के लिए कार्ड होल्डर्स को एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप पर अपने कार्ड को एक बार रजिस्टर करना होगा। कार्ड का रजिस्ट्रेशन होने के बाद ग्राहकों के लिए पेमेंट करना बहुत आसान हो जाएगा। फोन को अनलॉक करके मोबाइल को पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल के नजदीक लाते ही पेमेंट हो जाएगा। बता दें कि इस सुविधा को वीजा प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है और यह किसी भी एंड्रायड स्मार्टफोन पर यूज किया जा सकता है जिसमें एंड्रॉयड ओस किटकैट वर्जन 4.4 और इससे ऊपर के ओएस होंगे। एसबीआई कार्ड के ग्राहकों की संख्या करीब 90 लाख है और करीब 17% मार्केट शेयर पर कब्जा है।

Advertisement

1 अक्टूबर बैंक ने किया है ये बदलाव
दूसरी ओर बता दें कि एसबीआई बैंक ने 1 अक्टूबर से एवरेज मंथली बैलेंस, जमा, निकासी, एनईएफटी, आरटीजीएस और एटीएम जैसी सुविधाओं के लिए लगने वाले शुल्क में कई बदलाव किए हैं। ये सारे बदलाव एक अक्टूबर से लागू हो गए हैं।

वहीं बैंक एक अक्टूबर से 10,000 तक के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 2 रुपये और जीएसटी, 10 हजार से 1 लाख के बीच के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 4 रुपये और जीएसटी, एक लाख से 2 लाख तक के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 12 रुपये और जीएसटी व 2 लाख रुपये से अधिक के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क के रूप में लेगा। बचत बैंक खाताधारक को 8 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई एटीएम और तीन ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के एटीएम के होंगे।