रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के लिए गुड न्‍यूज है। रिटेल और ब्रॉडबैण्‍ड जैसे कारोबार में कदम रखने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले 24 महीनों में 200 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली पहली कंपनी बन गई है। अमेरिकी बैंक मेरिल लिंच ने बुधवार को यह बात कही है।

Advertisement

बता दें कि ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा 122 अरब डॉलर के मार्केट कैप से 200 अरब डॉलर तक पहुंचने के लिए असंगठित किराना स्टोर्स में मोबाइल पॉइंट ऑफ सेल (एम-पीओएस) लगाकर रिटेल कारोबार पर पकड़, Microsoft के साथ एसएमई सेक्टर में एंट्री और जियो फाइबर ब्रॉडबैण्‍ड कारोबार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी की कंपनी को टेलिकॉम कारोबार में प्रति मोबाइल फोन उपयोगकर्ता से मिलने वाला रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 तक मौजूदा 151 रुपये से बढ़कर 177 रुपये हो जाएगा। 1 करोड़ किराना स्टोर्स कंपनी को M-PoS इस्टॉल करने के लिए प्रतिमाह 750 रुपये का भुगतान करेंगे। 2 साल में ब्रॉडबैण्‍ड यूजर्स की संख्या 1.20 करोड़ हो सकती है, इसमें से 60 फीसदी प्रतिमाह औसतन 840 रुपये देंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल और दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनिंग कंपनी है। इसने टेलिकॉम, कंज्यूमर रिटेल और मीडिया कारोबार में बहुत बड़ा निवेश किया है। इसकी टेलिकॉम सब्सिडियरी, जियो ने बड़ी संख्या में ग्राहक जुटाए हैं जो अब कंपनी को अच्छी राजस्व दे रहे हैं।