पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। एक ओर जहां बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस को सजा हो गई है तो वहीं दूसरी ओर स्कैम को लेकर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले 2 दिन में पीएमसी बैंक के 3 खाताधारकों की मौत भी हो चुकी है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पंजाब और महाराष्ट्र को-आपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) प्रकाशन की जांच के सिलसिले में बैंक के पूर्व निदेशक सुरजित सिंह अरोरा को बुधवार को पूछताछ के लिए तलब किया, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह घोटाले में पांचवीं बड़ी गिरफ्तारी है। आपको बता दें कि अरोड़ा बैंक की ऋण समिति के सदस्य थे। एक अधिकारी ने कहा, 'हम इस बैंक में ऋण जारी करने की प्रक्रिया का ब्योरा जानने का प्रयास कर रहे हैं।'
गुरुवार को मुंबई की एक अदालत ने पीएमसी बैंक के निलंबित प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि बुधवार (17 अक्टूबर) को गिरफ्तार किए गए बैंक के पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोरा को 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
फिलहाल, बुधवार को घोटाले में आरोपी रियल एस्टेट कंपनी एचडीआईएल के प्रमोटर अपनी अटैच संपत्ति बेचकर राशि चुकाने के लिए तैयार हैं। बुधवार को एडीआईएल के प्रमोटर राकेश और सारंग वाधवान ने वित्त मंत्रालय, आरबीआई और जांच एजेंसियों को पत्र लिखा। इसमें उनके रोल्स रॉयस और एयरक्राफ्ट समेत 18 अटैच संपत्तियों को नीलाम करने की बात कही है। एचडीआईएल पर बैंक अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर 4355 करोड़ रुपये का घोटाले का आरोप है।
बता दें कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पीएमसी बैंक प्राधिकरण में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू अब तक इस मामले में जमीन जायदाद का करोबार करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी एचडीआईएल समूह के प्रवर्तकों राकेश और सारंग वाधवान (पिता-पुत्र), बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। । साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के दौरान मुंबई में छापेमारी कर एचडीआईएल की संपत्तियां जब्त की थीं।
घोटाले का भांडाफोड होने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक के कारोबार पर छह महीने के लिए कई प्रकार की पाबंदियां लगा दी हैं, इसके ग्राहक इस दौरान एक तय सीमा से अधिक धन की निकासी नहीं कर सकते।
मुंबई की एक अदालत ने पीएमसी बैंक घोटाला मामले में बुधवार को हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राकेश वाधवन और उनके बेटे सारंग और बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच बैंक के कई खाताधारक अदालत के बाहर प्रदर्शन करके अपना पैसा जल्द से जल्द वापस दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान