सितंबर महीने का व्‍यापार घाटे का आंकड़ा सरकार ने प्रस्‍तुत कर दिया है। जी हां सितंबर महीने में भारत का व्यापार घाटा कम होकर 10.86 अरब डॉलर रहा। यह 7 महीने का निम्नतम स्तर है। पिछले साल सितंबर में व्यापार घाटा 14.95 अरब डॉलर था। सितंबर में देश का निर्यात 6.57 प्रतिशत घटकर 26 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, लेदर, केमिकल और रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों से निर्यातत में गिरावट का असर कुल निर्यात पर पड़ा।

Advertisement

आपको बता दें कि मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, आलोच्य माह में देश का आयात भी 13.85 प्रतिशत घटकर 36.89 अरब डॉलर रहा। आशत में इतनी गिरावट अगस्‍त 2016 के बाद दर्ज की गई है। उस वक्‍त 14 प्रतिशत गिरा था। कुल 30 प्रमुख निर्यात क्षेत्रों में से 22 में गिरावट दर्ज की गई। रत्न और आभूषण, के सामान और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में क्रमशः 5.56 प्रतिशत, 6.2 प्रतिशत और 18.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

तो वहीं सितंबर महीने में तेल की मात्रा 18.33 प्रतिशत घटकर 8.98 अरब डॉलर रही, जबकि गैर-तेल की मात्रा 12.3 प्रतिशत घटकर 27.91 अरब डॉलर रही। सोने का आयात भी सितंबर महीने में 50.82 प्रतिशत घटकर 1.27 अरब डॉलर रहा। संचयी रूप से इस वर्ष अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 2.39 प्रतिशत घटकर 159.57 अरब डॉलर, जबकि आयात 7 प्रतिशत घटकर 243.28 अरब डॉलर रहा।

Advertisement

इसके अलावा भारत का सेर्विस एक्‍सपोर्ट चालू वित्त वर्ष के अगस्त महीने में 10.4 प्रतिशत बढ़कर 18.24 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सेवा खर्च या प्राप्ति 2018 के इसी महीने में 16.53 अरब डॉलर था। इस साल जुलाई में यह 19.08 अरब डॉलर था। केंद्रीय बैंक के भारत के अंतरराष्‍ट्रीय सर्विस एक्सपोर्ट पर मासिक आंकड़ों के अनुसार सर्विस इंपोर्ट या भुगतान अगस्त 2019 में 12 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के इसी महीने के 10.35 अरब डॉलर के मुकाबले 16 फीसदी अधिक है।