नई दिल्ली: इस त्योहारी सीजन आप भी कहीं घूमने का मन बना रहे है तो, ये खबर जरुर पढ़ लें। हवाई टिकट लेने से पहले गोएयर और इंडिगो की फ्लाइट टिकट का ऑफर चेक कर लें। बता दें कि गोएयर मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक करने पर 10 फीसद की छूट दे रहा है। जबकि इंडिगो एचडीएफसी बैंक के बिजनेस क्रेडिट कार्ड से फ्लाइट टिकट बुक करने पर 500 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। गोएयर से घरलू यात्रा करने वाले ग्राहक प्रोमो कोड GOAPP10 का इस्तेमाल करके 10 फीसद की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह छूट केवल बेस फेयर पर लागू होगी। अच्छी बात यह है कि फेस्टिव सीजन में 23 अक्टूबर, 2019 से 15 नवंबर, 2019 के बीच यात्रा के लिए इस स्कीम का लाभ लाभ उठा सकता है। वहीं इस स्कीम के तहत लिमिटेड सीटें ऑफर की गई हैं।
जानें क्या कुछ खास है इस स्कीम में
जानकारी दें कि इंडिगो के 'फ्लाई केयरफ्री, 6E SME' के तहत यूजर्स असीमित बदलाव, कम कैंसिलेशन फीस और मुफ्त स्नैक कॉम्बो का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक के बिजनेस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर फ्लैट 5 फीसद का कैशबैक का लाभ भी ले सकते हैं। वहीं एयरलाइन के अनुसार यह ऑफर एचडीएफसी बैंक की ओर से छोटे और मझोले उद्यमों के लिए बनाया गया है जो IndiGo 6E SME प्रोग्राम में रजिस्टर्ड हैं। ग्राहक इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट www.goindigo.in और इंडिगो के मोबाइल एप के जरिये कर सकते हैं। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक के लिए वैध है।
500 रुपये तक का कैशबैक
इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो की वेबसाइट (www.goindigo.in) या मोबाइल पर प्रमोशन पीरियड के प्रत्येक महीने के दौरान इंडिगो फ्लाइट टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को 5 फीसद, अधिकतम 500 रुपये तक कैशबैक देगा। हालांकि, एक बात ध्यान रखने वाली है कि यह ऑफर रिटेल क्रेडिट कार्ड, बिजनेस गोल्ड, बिजनेस प्लैटिनम, बिजनेस भारत, एंड बिजनेस फ्रीडम क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध नहीं है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान