नई दिल्ली। देश में कई तरह के घोटाले हो चुके हैं। लेकिन अभी तक कम ही जानकारी मिल पाती थी कि ये घोटालेबाज इन पैसों का क्या कर रहे थे। लेकिन हाल ही में पीएमसी बैंक घोटालेबाजों को पकड़ने के बाद यह जानकारी सामने आ रही है। दरअसल घोटालेबाज इन पैसों से अपने लिए गहने, निजी प्लेन और फार्म हाउस खरीद रहे थे, तो रिश्वत के तौर पर देने के लिए महंगे घर भी खरीद रहे थे। आइये जानते हैं कि पीएमसी बैंक के घोटालेबाज क्या क्या कर रहे थे। इससे पहले ईडी ने राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन सहित एचडीआईएल के सात निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद जांच में सहयोग नहीं करने के कारण इन लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ईडी को छापेमारी में मिली जानकारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि वह हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड (एचडीआईएल) के अध्यक्ष राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के मुंबई स्थित दो स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान एचडीआईएल प्रमोटर्स के नाम पर पंजीकृत एक विमान और एक नौका का भी पता चला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि वह हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के अध्यक्ष राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के मुंबई स्थित दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान ईडी को एचडीआईएल प्रमोटर्स के नाम पर पंजीकृत एक विमान और एक नौका का भी पता चला है।
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'छापेमारी के दौरान हमने अलीबाग में 22 कमरों के एक विशाल बंगले की पहचान की है। इसे जल्द ही संलग्न किया जाएगा।' अधिकारी ने बताया कि एचडीआईएल प्रमोटर्स के नाम पर एक विमान और एक नौका भी पंजीकृत है। अधिकारी ने यह भी कहा कि एजेंसी ने अपनी छानबीन के दौरान यह भी पाया है कि एचडीआईएल के मालिकों ने शीर्ष राजनेताओं को महाराष्ट्र के पॉश स्थानों में कई घर उपहार के तौर पर दिए हैं। एजेंसी ने हालांकि इन राजनेताओं के नामों के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है।
जांच एजेंसी ईडी ने शनिवार को एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के 60 करोड़ रुपये के निजी जेट और ज्वैलरी को अटैच किया था। एजेंसी ने कहा कि वह मालदीव में अधिकारियों के साथ संपर्क में है, ताकि वधावन की नौका को वहां अटैच किया जा सके। ईडी ने पीएमसी बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। एजेंसी द्वारा उनकी 10 करोड़ रुपये की जमा पूंजी और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भी फ्रीज कर दी गई है।
इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को 12 लग्जरी कारों को भी जब्त किया था। ईडी ने मुंबई में छह स्थानों पर छापेमारी के दौरान एचडीआईएल अध्यक्ष की दो रोल्स रॉयस, दो रेंज रोवर्स और एक बेंटले कार जब्त की थी। वित्तीय जांच एजेंसी ने वरयाम सिंह और पीएमसी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के ठिकानों पर भी छापा मारा। एजेंसी ने 4,355 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एचडीआईएल प्रमोटर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग