इस समय लगभग सभी एप में कुछ न कुछ ऑफर मिल रहा है। आपको बता दें कि दिवाली से पहले गूगल का दिवाली ऑफर मिल रहा है। जी हां Google ने नए यूजर्स जोड़ने के लिए नया ऑफर निकाला है। इसके लिए गूगल हर नए यूजर को 222 रुपए तक दे रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको गूगल को कोई रजिस्‍ट्रेशन फीस नहीं देना होगा। जनसत्‍ता न्‍यूज पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार यह ऑफर सिर्फ 15 अक्‍टूबर तक रहेगा।

Advertisement

इसके लिए आपको सबसे पहले प्‍ले स्‍टोर से अपने फोन में गूगल पे एप डाउनलोड करना है। डाउनलोड करने के बाद इससे अपने बैंक खाते को लिंक करना है। लिंक करने के बाद यूपीआई के माध्‍यम से अपने ही किसी भी खाते को लिंक करना है। लिंक करने के बाद यूपीआई के माध्‍यम से अपने ही किसी भी खाते में सिर्फ 1 रुपया ट्रांसफर करना है। ऐसा करते ही गूगल आपके खाते में तुरंत 21 रुपए भेज देगा। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको ये 222 रुपए तक का फायदा नहीं मिलेगा।

Advertisement

जब आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे तो आपका एक रेफरल कोड बन जाएगा। अब अपने ही किसी दोस्‍त या परिवार के सदस्‍य के फोन में आप अपने रेफरल कोड से दूसरा गूगल पे डाउनलोड करेंगे तो नए डाउनलोड किए गए गूगल पे से आप जब एक रुपया किसी अपने ही खाते मे या मोबाइल नंबर पर भेजेंगे तो आपको 180 रुपए मिलेंगे और दूसरे नंबर पर 21 रुपए मिल जाएंगे। इस तरह आपको 222 रुपए फ्री में मिल जाएंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि गूगल पे में वहीं अकाउंट यूपीआई के साथ जोड़ा जा सकता है जिसमें मोबाइल नंबर वही होगा जो गूगल पे में दिया गया है। इसके अलाचा यदि आप पहले से गूगल इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो कोई बात नहीं आपका दोस्‍त या घर का कोई दूसरा सदस्‍य नहीं कर रहा है तो उसके फोन में भी डाउनलोड करके उसी नंबर पर 21 रुपए पा सकते हैं और रेफरल कोड जेनरेट करके किसी और फोन में गूगल पे एप इंस्‍टॉल कराने पर 180 रुपए और पा सकते हैं।