यदि आप अपने त्‍योहार को खास बनाना चाहते हैं तो रॉयल एनफील्‍ड की बाइक को घर लाकर अपना त्‍योहार और बेहतर बना सकते हैं। जाहिर सी बात है कि दिवाली के लिए आप कुछ न कुछ खरीदने की सोच ही रहे होंगे। तो इससे अच्‍छी खरीददारी और कुछ नहीं हो सकती है।

Advertisement

कंपनी बिना किसी डाउन पेमेंट रॉयल एनफील्ड बाइक को खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार कस्टमर 2490 रुपये प्रतिमाह की कमाई EMI पर Royal Enfield बाइक घर ला सकते हैं।

Advertisement

यह ईएमआई प्रति लाख रुपये पर 4 साल की लोन अवधि के आधार पर कैलकुलेट की गई है। इसके अलावा पुरानी बाइक के एक्सचेंज पर भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। पुराने टू-व्हीलर को एक्‍सचेंज करने पर उसकी अनुमानित वैल्‍यू डाउन पेमेंट के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती है।

तो वहीं रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर मौजूद फाइनेंस स्कीम में 350 सीसी, 500 सीसी व हिमालयन और 650 सीसी बाइक्स के लिए ईएमआई की जानकारी मौजूद है। इसके तहत ईएमआई प्रति 10000 रुपये पर 5 साल की लोन अवधि के आधार पर कैलकुलेट की गई है। साथ में ब्याज दर भी मौजूद है।

Advertisement

आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने कुछ समय पहले ही बाजार में अपनी सबसे सस्ती बुलेट को लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट बुलेट 350X और (किक-स्‍टार्ट) और बुलेट 350X ES (सेल्फ-स्‍टार्ट) में पेश किया गया है। इन दोनों वैरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 1.12 लाख और 1.21 लाख रुपये और ऑन रोड कीमत क्रमशः 1.29 लाख और 1.45 लाख रुपये है।

Advertisement

इसमें सबसे सस्ता बुलेट इंजन 350 am ही है। यानी बाइक में 346 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन है, जो 19.8 एचपी पावर और 28 जीबी का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। सेफ्टी की बात करें तो बुलेट 350X में सिंगल ABS दिया गया है। यह सिस्टम बाइक के केवल एमई व्हील्स पर काम करता है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350X तीन रंगों सिल्वर, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध होगी। वहीं 350X ES ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में आएगी।