नई दिल्ली: अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। पेटीएम ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज को कम किया है। पेटीएम भुगतान बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर में आधा फीसदी की कटौती कर 3.5 फीसदी कर दिया है। बता दें आपको कि पेटीएम बैंक की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह कटौती 1 नवंबर से प्रभावी होगी। इसके साथ ही पेटीएम भुगतान बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सावधि जमा योजना (एफडी) की भी घोषणा की है। बंद होने जा रहा है एयरटेल का 3 जी सेवा इस सर्किल में भी ये भी पढ़ें
एसबीआई ने भी किया बड़ा बदलाव
जानकारी दें कि हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सेविंग अकाउंट की जमा राशि पर ब्याज दरें कम की हैं। एसबीआई सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये तक जमा रखने वालों को 3.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज देगा। एसबीआई सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये तक जमा रखने वालों को 3.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज देगा। अब पेटीएम भुगतान बैंक (पीपीबी) ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनका पेटीएम भुगतान बैंक में सेविंग अकाउंट है।
एक रुपये में भी एफडी खाता खोलने का मौका
बता दें कि बैंक के एमडी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि रिजर्व बैंक ने हाल में रेपो रेट को चौथाई फीसदी घटाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया है। पिछले 12 माह में केंद्रीय बैंक रेपो दर में 1.35 फीसदी की कटौती कर चुका है। इस वजह से यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा पेटीएम ग्राहकों को एक रुपये में भी एफडी खाता खोलने का मौका देता है। पेटीएम एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज देता है। पेटीएम में की गई एफडी से आंशिक या पूरी राशि बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान