नीरव मोदी के बाद अब मेहुल चोकसी सुर्खियो में हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ 13,000 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) को लगभग 44.1 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है, जब बैंक ने चोकसी द्वारा डिफाल्ट के बारे में खुलकर जानकारी दी है।
इस बारे में बैंक ने कहा है कि चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड ने उसे लोन लिया था। चोकसी कंपनी में निदेशक के साथ-साथ गारंटर है। जब चोकसी ने लोन अमाउंट नहीं चुकाया तो 31 मार्च, 2018 को पीएसी ने उसे एनपीए में डाल दिया।
तो वहीं बैंक ने चोकसी को लोन अमाउंट और इंट्रेस्ट और अन्य शुल्कों का 23 अक्टूबर, 2018 को भुगतान करने के लिए कहा। लेकिन जब लोन का भुगतान नहीं किया गया तो 17 सितंबर, 2019 को पीएसबी ने चोकसी को विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया। सीबीआई ने गुरुवार को मुंबई की एक अदालत से अनुरोध किया कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को भगोड़ा घोषित किया जाए। एजेंसी ने कहा कि वह गैर जमानती वारंट का जवाब देने में नाकाम रही है।
इस बारे में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश वी सी बारदे के समक्ष आवेदन देकर एजेंसी ने कहा कि मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही को खुद को छिपाने के लिए 'वह देश छोड़कर भाग गया है। इसने कहा, 'चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले रखी है, ताकि अदालत की तरफ से जारी वारंट से बच सके।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान