इस समय सभी बैंक त्योहार में अलग-अलग ऑफर दे रहे हैं। चाहे फिर वो सरकारी बैंक एसबीआई हो या एचडीएफसी बैंक हो। आपको बता दें कि बुधवार को एचडीएफसी बैंक ने अपने वित्तीय सेवा अभियान फेस्टिव ट्रीट्स का ग्रामीण चरण लॉन्च किया। बैंक ने एक बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के लॉन्च करने से अब गांव के लोग भी खास तौर से उनके लिए बनाए गए ऑफर्स का लाभ उठा पाएंगे। सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जुड़े ग्रामीण स्तर के 1.2 लाख बैंक का नेटवर्क बैंक को इस काम में मदद करेगा।
आपको बता दें कि इसमें लोगों को लोन से लेकर बचत खाते तक सभी बैंकिंग उत्पादों पर विशेष ऑफर मिलेगा। उन्हें 1,000 से अधिक ब्रांडों पर बड़ी छूट मिलेगी। सीएससी एसपीवी के सीईओ दिनेश त्यागी ने कहा कि लोग नजदीकी सीएससी पर बैंक के फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
याद दिला दें कि बैंक ने 30 सितंबर को फेस्टिव ट्रीट्स अभियान शुरू किया है। जिसमें इस ऑफर के तहत 1 हजार से अधिक ब्रांडों पर बंपर धमाकेदार ऑफर दे रहा है इसके साथ ही मर्सडीज और आईफोन 11 जीतने का मौका भी मिल रहा है। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। बैंकिंग उत्पादों पर विशेष प्रस्तावों के अलावा इस अभियान में ग्राहकों को रिटेल और कंज्यूमर गुड्स पर छूट दी जाएगी। यह छूट रिटेल ब्रांच और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर मिलेगी, जिसमें वेबसाइट, पेजैप और स्मार्टबाय भी शामिल हैं।
फेस्टिव ट्रीट ऑफर के लिए आपको 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच अपने एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये या उससे अधिक का ट्रांजेक्शन करने की आवश्यकता होगी। इस कार्यक्रम के खत्म होने पर हर घंटे एक डेबिट कार्ड और एक क्रेडिट कार्ड विनर चुना जाएगा। इसके अलावा एक बंपर विनर को भी बैंक चुनेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान