नई दिल्ली: बजाज ऑटो अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने को तैयार है। कंपनी अपने सब ब्रैंड अर्बनाइट के बैनर तले 16 अक्टूबर को अपना नया ई-चेतक स्कूटर लॉन्च करेगी। चेतक की टक्कर भारतीय बाजार में Ather 450 से होगी। इस स्कूटर की सेल 2020 की शुरुआत से हो सकती है।
स्टाइलिंग कंपनी के पुराने स्कूटर्स जैसी
जानकारी दें कि इस स्कूटर को देश में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। हाल में भी इस स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और विडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं। बाजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इसकी स्टाइलिंग कुछ हद तक कंपनी के पुराने स्कूटर्स जैसी होगी, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा। चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर के साथ स्कूटर का ओवरऑल लुक दमदार होगा। हालांकि, रेट्रो और मॉडर्न के बीच बैलेंस बनाने के लिए कंपनी स्कूटर में अलॉय वील्ज, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलैम्प व टेल लाइट दे सकती है।
जानें इसके फीचर्स
- बात करें अगर फीचर्स की तो बजाज अर्बनाइट स्कूटर में बेहतर सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस) मिलेगा।
- इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा, जिसमें बैटरी रेंज, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर की जानकारी भी मिलेगी।
- स्मार्टफोन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए यह इंस्ट्रूमेंट पैनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी सपॉर्ट करेगा।
- स्कूटर सेगमेंट देश में तेजी से बढ़ रहा है।
- इस डिमांड को देखते हुए लगभग हर प्रमुख टू-वीलर कंपनी के स्कूटर मार्केट में उपलब्ध हैं। परफॉर्मेंस बाइक पर फोकस करने वाली सुजुकी और यामाहा के स्कूटर भी मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें बजाज ही ऐसी कंपनी है, जो इस सेगमेंट में नहीं है।
- लॉन्चिंग के बाद बजाज अर्बनाइट इलेक्ट्रिक स्कूटर को अथर और ओकिनावा के स्कूटर्स के टक्कर मिलेगी।
मारुति ने लगातार आठवें महीने घटाया प्रोडक्शन, टाटा मोटर्स का उत्पादन भी गिरा ये भी पढ़ें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान