यदि बीएसएनएल के उपभोक्ता हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लॉन के अलावा ब्रॉडबैण्ड प्लान में भी बदलाव कर रही है। यहां पर आपको हम बीएसएनएल के ब्रॉडबैण्ड प्लान के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
आपको बता दें कि 349 रुपये महीने वाले इस प्लान का नाम 2GB CUL है। इसमें ग्राहकों को 2 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलता है। 2 जीबी तक ग्राहकों को 8 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है और सीमा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1 एमबीपीएस की हो जाती है। इसमें नि: शुल्क नाइट कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
599 रुपये के इस प्लान में यूजर को 4GB डेटा रोजाना मिलता है। प्लान में यूजर को 10Mbps की स्पीड मिलती है। FUP सीमा समाप्त होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps की हो जाती है। इसके अलावा ग्राहक बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी कर सकते हैं।
इस प्लान में उपयोगकर्ता को कोई सिक्यॉरिटी डिपॉजिट नहीं देना होगा। प्लान में यूजर को 12GB डेटा रोजाना मिलता है। यूजर को इस प्लान में 10Mbps की स्पीड मिलती है जो बाद में घटकर 2Mbps हो जाती है। ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। सबसे खास बात यह है कि प्लान के साथ अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप फ्री में मिलती है। आपको बता दें कि इससे ऊपर के सभी प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और अमेज़ॅन प्राइम मेंबरशिप साथ में आता है।
999 रुपये के इस प्लान में रोजाना 15GB डेटा मिलता है। शुरुआत में 10Mbps की स्पीड मिलती है जो बाद में घटकर 2Mbps हो जाती है। प्लान में उपयोगकर्ता को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। इसके साथ भी अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप फ्री में मिलती है।
बीएसएनएल के कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिनमें 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है। इसमें 33GB CUL, 40GB CUL और 55GB CUL प्लान शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 999 1,999, ₹ 2,499 और 4,499 रुपए है। इसके अलावा तीन और प्लान 80GB CUL, 120GB CUL और 170GB CUL भी हैं। इन तीनों की कीमत क्रमशः, 5,999, 99 9,499 और 99 16,499 है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान