इस दिवाली भारतीय स्टेट बैंक अपने कस्टमर्स के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है। आपको बता दें कि एसबीआई अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को प्रत्येक खरीद पर कई तरह के ऑफर दे रहा है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर ऑफर में प्रत्येक खरीदारी पर कैशबैक और डिस्काउंट का लाभ 30 अक्टूबर 2019 तक उठा सकते हैं।
बता दें कि एसबीआई इस ऑफर के तहत कई ब्रांड के साथ शानदार डील का ऑफर दे रहा है। यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे तो आप कई गिफ्ट भी जीत सकते हैं। एसबीआई ने इस ऑफर को भारत का दिवाली ऑफर नाम दिया है। बैंक की ओर से इस ऑफर के तहत कपड़े, डाइनिंग, इलेट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी, ज्वेलरी पर शानदार ऑफर मिल रहा है।
स्टेट बैंक के इंडिया का दिवाली ऑफर में यदि आप सबसे अधिक शॉपिंग करते हैं तो आपको मेकमाईट्रिप का 1 लाख रुपए कीमत का हॉलिडे वाउचर, शाओमी के स्मार्टफोन डिवाइसेस सहित कई गिफ्ट मिल सकते हैं। यह ऑफर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी वैलिड है, इसमें ध्यान रखें कि ऑफर किसी के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है।
इसके अलावा एसबीआई ने इंडिया का दिवाली ऑफर में मेगा प्राइज, वीकली प्राइज, डेली प्राइज और आवरली प्राइज को बरकरार रखा है। हर घंटे 50 लोगों को प्यूमा की ओर से 1000 रुपए का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। आवरली प्राइज़ में आप प्यूमा की तरफ से 1000 रुपए मूल्य के गिप्ट वाउचर जीत सकते हैं। डेली प्राइज में रोजाना 10 लोगों को लगभग 7000 रुपए के वायरलेस हेडफोन जीत सकते हैं। वहीं वीकली प्राइज में हर सप्ताह 20 लोग 17,499 रुपए कीमत वाले एमआई ए3 स्मार्टफोन जीत सकते हैं।
यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आप कपड़े, डायनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसेरी, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स और बैंकिंग में बेहतरीन इंस्टैंट डिस्काउंट और कैशबैक ले सकते हैं। भारत का दिवाली ऑफर में खरीदारी पर 20 प्रति तक की छूट मिल रही है। तो वहीं 6,000 रुपये तक कैशबैक भी मिल रहा है। सैमसंग नोट 10 की खरीद पर 6000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा क्रोमा से खरीदारी पर 5 फीसदी कैशबैक, हायर प्रोडक्ट पर 20 फीसदी तक कैशबैक ऑफर है। साथ ही स्विगी और ग्रोफर्स से खरीदारी पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?