नई द‍िल्‍ली: अगर आप भी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि यूजर्स के लिए इन कंपनियों ने एक से बढ़कर एक प्लान लाने की योजना बनाई है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के साथ ही वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल अपने ग्राहकों को साथ बनाये रखने के लिए लगातार आकर्षक प्लान ला रहे हैं। इसी को देखते हुए दूरसंचार क्षेत्र में 'प्राइस वार' जारी रह सकता है।

Advertisement

1500 रुपए वाला जियो फोन मात्र 699 रुपए में

बता दें कि तीन साल पहले मोबाइल सेवा के क्षेत्र में कदम रखने वाली रिलायंस जियो ने आक्रामक नीति के साथ ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। आने वाले महीनों में भी उसके इस ओर अग्रसर रहने की प्रबल संभावना है। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने जियो फोन की कीमतों में कटौती कर इस आक्रामक नीति के संकेत भी दे दिया। कंपनी ने 1500 रुपए वाला जियो फोन मात्र 699 रुपए में उपलब्ध कराने का एलान किया है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे 2 जी फोन सेवा के ग्राहक उसके साथ तेजी से जुड़ेंगे।

Advertisement

वहीं एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 2 जी के ग्राहकों को रिलायंस जियो अपने साथ जोड़ने के लिए पैनी नजर बनाए हुए है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो लगातार जियो फोन के दामों में कमी कर रहा है जिससे निकट भविष्य में मोबाइल टैरिफ के बढ़ने की संभावना लगभग कम हो गई है।

50 करोड़ पहुंचाने का उसका लक्ष्य

दिवाली आफर के तहत जियो फोन का दाम 1500 रुपए से घटाकर 699 रुपए कर दिया है। इसके साथ ही अब पुराने फोन को बदलने की शर्त को भी हटा दिया गया। इसके साथ ही अगले सात बार रिचार्ज पर ग्राहक को 700 रुपए का डेटा लाभ भी मिलेगा जो आधा जीबी रोजाना होगा। जियो का कहना है कि ग्राहक आधार के मामले में वह देश की सबसे बड़ी कंपनी है और अपने ग्राहकों का आंकड़ा 50 करोड़ पहुंचाने का उसका लक्ष्य है।