यदि आपके पास कोई पुराना आईफोन है और वह खराब पड़ा है तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने iPhone 6S और iPhone 6S Plus के लिए मुफ्त रिपेयर प्रोग्राम का ऐलान किया है। अगर आपका iPhone 6S या iPhone 6S प्लस ऑन नहीं होता है, तो आप इसे मुफ्त में रिपेयर करा सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल, सभी iPhone 6S और iPhone 6S प्लस इस मुफ्त रिपेयर के लिए योग्य नहीं हैं। ऐपल ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा है कि अक्‍टूबर 2018 से अगस्त 2019 के दौरान मैन्युफैक्चरर किए गए आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस में ऑन न होने वाला इश्यू है।

Advertisement

बता दें कि यदि आपके पास अक्टूबर 2018 के पहले या अगस्त 2019 के बाद वाला iPhone 6S या iPhone 6S प्लस है तो आप इसके लिए योग्य नहीं हैं। यानी आप अपना आईफोन फ्री में रिपेयर नहीं कर सकते।

तो वहीं यदि आप श्‍योर नहीं हैं कि आपका आईफोन मुफ्त रिपेयर के योग्य है या नहीं, तो आप अपने फोन के बॉक्स पर दर्ज सीरियल नंबर चेक कर सकते हैं। ऐपल के सपोर्ट पेज पर इसे मौजूदाइंटर करना है। यहां से आप ये भी चेक कर सकते हैं कि आपको फ़ोन मुफ्त रिपेयर के लिए योग्य है या नहीं।

Advertisement

इसके साथ ही यदि आपका आईफोन फ्री रिपयेर प्रोग्राम के योग्य है तो आप अपने नजदीकी एपल ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जा कर रिपयेर करा सकते हैं। खास बात ये है कि अगर आपका फोन इस इशू की वजह से खराब हुआ है और आपने पैसे दे कर रिपेयर भी किया है तो कंपनी पूरे पैसे वापस कर देगी।

एप्‍पल ने इस इशू के बारे में ये तो बताया है कि फोन के कॉम्पोनेंट में फाल्‍ट होने की वजह से ये ऑन नहीं हो रहे हैं। हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि कौन से कॉम्पोनेंट में समस्या थी।