मुम्बई। आज यानी सोमवार शेयर बाजार में जहां सेंसेक्स तेज खुला तो निफ्टी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स 34.29 अंक की तेजी के साथ करीब 37707.60 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 1.75 अंक की गिरावट के साथ 11173.00 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 407 शेयर तेजी के साथ तो 721 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 59 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं रुपये की शुरुआत सोमवार को कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 70.96 रुपये के स्तर पर खुला है।
निफ्टी के टॉप गेनर
यस बैंक का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 43.85 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 1,201.20 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डी लेब का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 2,633.45 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डालको का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 182.70 रुपये के स्तर पर खुला।
नेस्ले का शेयर करीब 115 रुपये की तेजी के साथ 13,556.10 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 222.75 रुपये के स्तर पर खुला।
बीपीसीएल का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 484.55 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 43 रुपये की गिरावट के साथ 3,860.80 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 148.15 रुपये के स्तर पर खुला।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 2,652.90 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 8 पैसे गिरकर खुला
रुपये की शुरुआत सोमवार को कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 70.96 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी फेरबदल के 70.88 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : क्या बैंक में जमा पैसा डूब सकता है, जान लें नियम
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?