नई दिल्ली। लोगों की दिक्कतों और अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए एटीएम से 2000 रुपये के नोटों का काम देश में शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत एसबीआई ने की है। एसबीआई अपने इस कदम के तहत छोटो शहारों से शुरुआत कर रहा है। इन छोटे शहरों के एटीएम से एसबीआई 2000 रुपये के नोट की ट्रै यानी स्लॉट हटा रहा है। इस स्लॉट में छोटे नोट यानी 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोट रखे जाएंगे। ध्यान रहे कि देश में नोटबंदी के दौरान 2000 रुपये के नोट का चलन शुरू हुआ था। इन नोट की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इनका फुटकर मिलना कठिन होता है। ऐसे में एटीएम से जिसको भी यह नोट मिलते थे, उसे बाद में खर्च करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब 2000 रुपये के नोट को हटाने की पहल शुरू कर दी गई है। हालांकि अन्य बैंक इस बारे में क्या कर रहे हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

एसबीआई ने आरबीआई से ली है इजाजत

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एटीएम से 2000 रुपये के नोट की स्लॉट को हटाने की इजाजत ली है। इसके बाद एसबीआई ने यह काम शुरू कर दिया है। एसबीआई ने इस काम की शुरुआत छोटे शहरों और कस्बों से की है। इन जगहों के एटीएम से 2000 रुपये के नोट रखने के स्लॉट यानी कैसेट को हटाया जा रहे है। एसबीआई के अनुसार अभी बड़े शहरों के एटीएम से स्लॉट को हटाना नहीं शुरू किया गया है। एसबीआई एसटीएम से 2000 रुपये के नोट की स्लॉट में अब 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये की स्लॉट लगा रहा है। इस प्रकार एसबीआई ने 2000 रुपये के नोट को एटीएम में रखने की व्यवस्था को खत्म करने की शुरुआत कर दी है।

Advertisement
1 साल पहले से चल रहा है काम

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, एसबीआई ने इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल से की है। मीडिया में आए एसबीआई अफसर के बयान के अनुसार बैंक करीब 1 साल से 2000 रुपये के नोट एटीएम में नहीं डाल रहा है। वही इन 2000 रुपये के नोटों के स्लॉट को हटाया जा रहा है, जिससे इनकी जगह छोटे नोट रखे जा सकें।

इसलिए किया जा रहा है गुपचुप तरीके से काम

एसबीआई के अधिकारियों को शक है कि यह बात अफवाह न बन जाए। बैंक का मानना है कि लोग इस जानकारी को 2000 रुपये के नोट बंद होने के रूप में भी ले सकते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा है नहीं। क्योंकि 2000 रुपये का नोट बाजार में चलाना कठिन होता है, इसीलिए बैंक लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ऐसा कर रहा है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि 2000 रुपये के नोट की बैंक के पास कमी नहीं है। अगर किसी को जरूरत है, और उसे एटीएम से न मिलें तो वह बैंक की शाखा से जितना चाहें 2000 रुपये के नोट ले सकता है। अफवाह न फैलें इसीलिए एसबीआई इस काम को काफी धीमे-धीमे कर रहा है।