यदि आप इस फेस्टिव सीजन बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छा मौका है। 100 रुपए से भी कम पेमेंट पर आप बाइक घर ला सकते हैं। आपको बता दें कि आप सिर्फ 77 रुपए हर रोज देकर बाइक को अपने घर ला सकते हैं। न तो आपको डाउन पेमेंट देने की जरुरत है न ही कोई प्रोसेसिंग चार्ज देना है। आपको बता दें कि इस पैटर्न पर बाइक खरीदने का यह ऑफर एचडीएफसी बैंक दे रहा है। बैंक के नए प्रस्‍ताव में लोन के पैसे महज 10 सेकंड में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे। आप हीरो की बाइक और स्‍कूटर पर 2000 रुपए तक का ऑफ भी ले सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक के इस ऑफर में आप महज 77 रुपये हर रोज देकर अपनी ड्रीम बाइक खरीद सकते हैं। इसमें आपको कोई डाउन पेमेंट नहीं करना है और न ही प्रोसेसिंग फीस देनी है। हीरो की बाइक और स्कूटर पर भी मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के प्रू-अप्रूव्ड कस्टमर के लिए 10 सेकंड में मनी ट्रांसफर हो जाएगी। बैंक ने इसे टू व्हीलर लोन ड्रीम बाइक व्हील 77 दिन नाम दिया है।

Advertisement

बता दें कि इस ऑफर का फायदा नौकरी करने वाला या खुद का कारोबार करने वाला कोई भी व्यक्ति ले सकता है। जी हां, इसके लिए मिनिमम उम्र 21 होनी चाहिए और अधिकतम 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिसका सालाना सैलरी इनकम 84000 रुपये है और खुद के कारोबार से मिनिमम 72,000 रुपये सालाना इनकम है, ऑफर का फायदा ले सकते हैं। एचडीएफसी बैंक की तरफ से यह ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक के लिए वैलिड है।

Advertisement

आप इस ऑफर को पाने के लिए नजदीकी एचडीएफसी बैंक के ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन के लिए इस लिंक https://www.hdfcbank.com/htdocs/common/festive-treats/loan_product/two_wheeler_loans.html पर क्लिक कर सकते हैं।