इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के शहरों में सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 1.90 रुपए प्रति किलोग्राम की कटौती हुई। इसके बाद दिल्ली में अब सीएनजी गैस 45.20 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी गैस के दाम में 2.15 रुपये प्रति किलोग्राम के कटौती की गई है। ऐसे में यहां सीएनजी 51.35 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलेगी।
तो वहीं पाइप से घरो को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस दिल्ली में 0.90 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर के हिसाब से कटौती की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में 0.40 रुपए की कटौती हुई है। दिल्ली एनसीआर में अब पाइप कुकिंग गैस की मानक कीमत 30.10 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर रहेगी।
आपको बता दें कि आईजीएल स्मार्ट कार्ड से सीएनजी भरवाने पर कैशबैक स्कीम का फायदा उठाया जा सकेगा। इसके तहत सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक IGL स्मार्ट कार्ड से सीएनजी खरीदने पर प्रति किलोग्राम 0.50 रुपए का कैशबैक का फायदा उठाया जा सकता है।
इसके अलावा आईजीएल की तरफ से रात में सीएनजी गैस भरनेवाने को प्रमोट करने के लिए प्रति किलोग्राम सीएनजी पर एक रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान वाहन में सीएनजी फिल करानी होगी। इस दौरान सीएनजी भरवाने पर आपको दिल्ली में 44.20 रुपये प्रति किलोग्राम और एनसीआर में 50.35 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी मिलेगी।
संशोधित मूल्य के साथ, सीएनजी कीमतों के मौजूदा स्तर पर पेट्रोल चालित वाहनों की तुलना में चल रही लागत की 56 प्रतिशत से अधिक बचत की पेशकश करेगा। डीजल चालित वाहनों की तुलना में, संशोधित मूल्य पर सीएनजी के पक्ष में इकोनॉमिक 33 प्रतिशत से अधिक होगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित