टीवी के दर्शकों के लिए एक खास सुविधा की पेशकश की जा रही है । जिसके तहत अब दर्शक मात्र 130 रुपए में 150 चैनल देख सकेंगे। दरअसल 130 रुपये के एनसीएफ चार्ज में पहले से ज्यादा चैनल देखने को मिलेंगे। नए टैरिफ नियमों के लागू होने के बाद ज्यादातर ग्राहकों की शिकायत थी कि उनके लिए अब टीवी देखना पहले से महंगा हो गया है। ट्राई इस कमी को ठीक करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ने ग्राहकों को इससे राहत दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि हाल ही में हुई एक बैठक में ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ने सब्सक्राइबर कॉस्ट को कम करने के लिए कमियों में आवश्यक बदलाव कर दिया है। फेडरेशन ने तय किया है कि अब वह ग्राहकों को 130 रुपये के एनसीएफ चार्ज में 150 स्‍टैण्‍डर्ड डेफिनिशन (एसडी) एसएम दिखाएगा जो पहले केवल 100 थे। फेडरेशन के प्रेसिडेंट एस.एन. शर्मा ने कहा कि उन्होंने फेडरेशन के मेंबर्स के साथ इस बारे में काफी चर्चा की। इस चर्चा में 130 रुपये के नेटवर्क कपैसिटी फीस में 150 एसडी चैनल दिखाने का फैसला किया गया है।

Advertisement

इससे पहले जो सब्सक्राइबर्स 100 से ज्यादा चैनल देखना चाहते थे उन्हें हर 25 चैनल के लिए अलग से 20 रुपये देने पड़ते थे। इस हिसाब से अगर वे 150 चैनल देखना चाहते हैं तो उन्हें एनसीएफ चार्ज के तौर पर जीएसचटी के साथ 170 रुपये का भुगतान करना होता है। फेडरेशन द्वारा किया गया यह परिवर्तन अभी तक केवल केबल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए ही लागू है। डीटीएच सब्सक्राइबर्स को इस बदलाव का लाभ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि ट्राई ने इस साल डीटीएच और केबल नेटवर्क के लिए नए टैरिफ की घोषणा की थी। इसके बाद से सब्सक्राइबर्स का मंथली बिल पहले के मुकाबले ज्यादा हो गया है। नए टैरिफ नियमों को ट्राई ने सब्सक्राइबर्स के टीवी देखने के बिल को कम करने के लिए लागू किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया गया। अब देखना यह है कि डीचीएच ऑपरेटरों को यह सुविधा कब तक मिलेगी क्‍योंकि नए नियमों से ज्‍यादातर सभी दर्शक परेशान हैं।