नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक में अगर आपका भी खाता है तो ये खबर पढ़ लें। 1 अक्टूबर से आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इसके बाद अब आईडीबीआई बैंक एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 6.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर सिनियर सिटिजन के लिए यह बैंक एफडी पर 4 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है।
सीनियर सिटिजन के लिए 4 % से लेकर 6.65 % तक की ब्याज दर
शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के तहत आईडीबीआई बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि के लिए एफडी देता है। बैंक ने इसके लिए 3.50 प्रतिशत से लेकर 6.15 प्रतिशत की दर तय किया है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए शॉर्ट टर्म एफडी पर 4 प्रतिशत से लेकर 6.65 प्रतिशत की दर से ब्याज तय किया है।
जानें बैंक की क्या हैं नई ब्याज दरें
आईडीबीआई ने 7 से 14 दिनों की एफडी पर 3.50 प्रतिशत की ब्याज दर को स्थिर रखा है। आईडीबीआई बैंक ने 15 से 30 दिनों के लिए 4.50 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। वहीं 31 से 45 दिनों के लिए 4.75 प्रतिशत की दर, 46 से 90 दिनों के लिए 5.50 प्रतिशत की दर, 91 दिन से छह महीने के लिए 5.75 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा। जबकि 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिनों के लिए 6.10 प्रतिशत और 271 दिन से एक साल के लिए 6.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा।
1 साल से लेकर 5 साल की एफडी के लिए आईडीबीआई बैंक की नवीनतम ब्याज दर। यह दर 2 करोड़ रुपये से कम जमा रकम पर है। जानकारी दें कि नए बदलाव के बाद आईडीबीआई बैंक एक साल की एफडी पर 6.65 प्रतिशत की ब्याज देता है। सीनियर सिटिजन के लिए यह 7.15 प्रतिशत है।
- 1 साल की अवधि के लिए 6.65 प्रतिशत ब्याज दर।
- 1 साल से 2 साल की अवधि के लिए 6.55 प्रतिशत की ब्याज दर।
- वहीं 2 से 3 साल की अवधि के लिए 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर।
- 3 से 5 साल की अवधि के लिए 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर।
- 5 साल की अवधि के लिए 6.40 फीसदी की ब्याज दर।
दूसरी तरफ 5 साल से लेकर 20 साल तक अवधि के लिए आईडीबीआई बैंक का नवीनतम ब्याज दर। यह दरें 2 करोड़ रुपये से कम की रकम पर हैं।
- 5 से 7 साल की अवधि के लिए 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर।
- 7 से 10 साल के लिए 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर।
- 10 साल से 20 साल के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान