मुम्बई। आज यानी गुरुवार को सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ करीब 38000 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 38 अंक की गिरावट के साथ 11350 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 362 शेयर तेजी के साथ तो 714 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 43 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं रुपये की शुरुआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे की कमजोरी के साथ 70.26 रुपये के स्तर पर खुला है।
निफ्टी के टॉप गेनर
-यस बैंक का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 39.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-बीपीसीएल का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 501.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 177 रुपये की तेजी के साथ 18,004.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 150.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 239.35 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
-हिंडाल्को का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 185.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-वेदांता का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 148.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 60 रुपये की गिरावट के साथ 2,859.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-लार्सन का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,434.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-एक्सिस बैंक का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 658.55 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, 18 पैसे गिरकर खुला
रुपये की शुरुआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे की कमजोरी के साथ 70.26 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोरी के साथ 70.08 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : ये है एलआईसी की सबसे सस्ती पॉलिसी, जानें फायदे
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर