प्राकृतिक गैस सीएनजी का दाम कम हो गया है। जिससे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें घटायी है, जो आज (3 अक्टूबर, 2019) गुरुवार सुबह से लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में सीएनजी 1.90 रुपए प्रति किलो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 2.15 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है।

Advertisement

इस तरह से मिलेगी सीएनजी

आपको बता दें कि घटे हुए दाम के अनुसार, अब राजधानी दिल्ली में सीएनजी 45.20 रुपए प्रति किलो जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.35 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी। नए मूल्य आज (3 अक्टूबर, 2019) की सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। इसके अलावा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कुछ चुनिंदा सीएनजी स्‍टेशनों से गैस भरवाने पर 1 रुपए प्रति किलो का अतिरिक्त डिस्‍काउंट भी ग्राहकों को मिलेगा।

Advertisement

कैश बैक ऑफर भी

तो वहीं ऑफ पीक आवर्स में आईजीएल के स्मार्ट कार्ड द्वारा सीएनजी भरवाने पर एक नई कैश बैक स्कीम की भी घोषणा की गई है। इसके तहत सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच आईजीएल के स्मार्ट कार्ड के जरिए सीएनजी भरवाने पर ग्राहकों को प्रति किलो 50 पैसे स्पेशल कैशबैक दिया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले सितंबर में दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में इजाफा देखने को मिला था। आइजीएल ने बताया कि घरेलू उत्पादन की लागत कम होने का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उत्‍पादन की लागत कम होने का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू स्‍तर पर उत्‍पादित होने वाली नेचुरल गैस के दाम घटाने की घोषणा किए जाने के बादआईजीएल ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

तेल मंत्रालय की पेट्रोलियम प्‍लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAS) के मुताबिक ONGC और इंडिया ऑयल लिमिटेड की ओर से की जाने वाली नेचुरल गैस की कीमत घटाकर 3.23 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई है। इससे पहले इसका भाव 3.69 डॉलर प्रति एमबीटीयू था। इसलिए IGL ने भी CNG सस्ता करने का फैसला किया है।