नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अपनी कई गाड़ियों के दाम घटा दिए हैं। इस समय अगर आप भी मारुति की कार खरीदने का मन बना रहे तो जल्दी खरीद लें। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फेस्टिवल सीजन से पहले कार के दामों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पॉपुलर मॉडल बलेनो समेत कार के करीब 10 मॉडल के दाम में 5000 रुपए (एक्स शोरुम) तक की कटौती की है। इन मॉडल की कीमत 2.93 लाख रुपए से लेकर 11.49 लाख रुपए के बीच है। कार की नई कीमतें 25 सितंबर 2019 से देशभर में लागू हो जाएगी। कंपनी ने बताया कि कार की कीमत में की जाने वाली कटौती मौजूदा सभी प्रमोशनल ऑफर से अलग हटकर होगी।
मारुति के इन मॉडल के दाम में हुई कटौती
मारुति सुजुकी ने जिन मॉडल के दाम में कटौती की गई है, उनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, डीजल कार स्विफ्ट , सिलेरियो, इग्निस, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस, डीजल फ्यूल वेरिएंट वाली बलेनो, टूर एस डीजल और डीजल कार डिजायर शामिल हैं।
टैक्स में कटौती का मिला फायदा
बता दें कि कंपनी को उम्मीद है कि फेस्टिवल सीजन से पहले कार के दाम में कटौती किए जाने से खासतौर पर एंट्री लेवल कार की डिमांड में तेजी आएगी। मारुति सुजुकी ओर से कार में कटौती का निर्णय भारत सरकार की ओर से कॉरपोरेट में कटौती के बाद लिया। कॉरपोरेट टैक्स में कटौती होने से उम्मीद जताई जा रही है कि ऑटो सेक्टर की डिमांड बढ़ने के साथ ही मंदी के दौर से निकलने में मदद मिलेगी।
देश की नंबर वन कार मैन्युफैक्चरर मारुति की बिक्री में लगातार आई है कमी
ऑटोमोबाइल सेक्टर में फरवरी से चल रहे स्लोडाउन से मारुति सुजुकी भी अछूती नहीं रही है। वहीं अगस्त में देश की नंबर वन कार मैन्युफैक्चरर मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री 32.7 फीसदी गिरकर 1,06,413 यूनिट की रही। मारुति ने पिछले साल अगस्त में 1,58,189 यूनिट बेची थीं। मारुति सुजकी की डोमेस्टिक बिक्री अगस्त में 34.3 फीसदी गिरकर 97,061 यूनिट रह गई, जो अगस्त 2018 में 1,47,700 यूनिट थी। जबकि ऑल्टो और WagonR जैसी छोटी कारों की बिक्री 71.8 फीसदी गिरकर केवल 10,123 यूनिट रह गई। अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 35,895 यूनिट का था।
लगातार प्रोडक्शन में भी गिरावट
दूसरी ओर बिक्री में कमी आने के चलते मारुति ने पिछले दिनों लगातार प्रोडक्शन कम किया है। अगस्त में कंपनी ने 111370 यूनिट का प्रोडक्शन किया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 168725 यूनिट का प्रोडक्शन किया था। कंपनी ने हर सेग्मेंट में अपना प्रोडक्शन घटाया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान