पिछले छह दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 1.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.31 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सऊदी अरब के तेल संयंत्रों में हुए हमले के बाद दुनियाभर में कच्‍चे तेल का बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के स्वामित्व वाली तेल कंपनियों द्वारा मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत रविवार को दिल्ली के बाजार में 27 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 73.62 रुपये प्रति लीटर हो गई।

Advertisement

तो वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 66.74 रुपये प्रति लीटर हो गई। यह छठी सीधी दैनिक वृद्धि है और पेट्रोल के मामले में 17 सितंबर से 1.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 1.31 रुपये के बाद संचयी मूल्य में वृद्धि हुई है।

Advertisement

सऊदी अरब में प्रमुख तेल संयंत्रों पर अभूतपूर्व ड्रोन मिसाइल हमलों के तत्काल बाद खाड़ी युद्ध के बाद से वैश्विक तेल की कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि हुई, यमन में ईरान समर्थक हुती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

इस हमले से भड़की आग के चलते सऊदी अरब की आधी से अधिक तेल आपूर्ति बाधित हो गई थी। सऊदी अरामको के उत्पादों पर ड्रोन हमलों के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में पांच प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि सऊदी अरब ने कहा है कि वह आपूर्ति को जल्द ही सामान्य कर लेगा लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस झटके का असर वैश्विक विमानों पर कई वर्षों तक दिखाई देगा।

Advertisement

आपको बता दें कि सऊदी अरब द्वारा भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। सितंबर महीने के लिए इसमें से 12 से 13 लाख टन की आपूर्ति मिल चुकी है। शेष आपूर्ति भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री से भी इस बारे में बात की है। तो वहीं सऊदी अरब ने भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति कायम रखने का भरोसा दिलाया है।