यदि आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक-मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी पोलारिटी ने शुक्रवार को 6 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च किए हैं। सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कंपनी ने ये बाइक पेश की। पोलैरिटी ने दो कैटेगरी - एग्जीक्यूटिव और स्पोर्ट - में कुल छह बाइक एस 1 के, एस 2 के, एस 3 के, ई 1 के, ई 2 के और ई 3 के उतारे हैं। इनकी एक्सशोरूम कीमत 38 हजार से 1.1 लाख रुपये के बीच है।
कंपनी ने बताया कि छह मॉडल की कीमत E1K - 38,000 रुपये, E2K - 65,000 रुपये, E3K - 1.05 लाख रुपये, S1K - 40,000 रुपये, S2K - 70,000 रुपये, और S3K - 1.50 लाख रुपये एक्सशोरूम है। इनमें से 'S' नाम वाले वेरियंट का मतलब स्पोर्ट्स सीरीज और का E 'का मतलब एक्जीक्यूटिव सीरीज है।
इनमें हब-माउंटेड ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (BLDC) मोटर और लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। पोलैरिटी ने कहा है कि बैटरी सेल्स, मोटर और कंट्रोलर को इम्पोर्ट किया जाएगा और बाकी हिस्सों को स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा।
आपको बता दें कि पोलैरिटी इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी की वेबसाइट पर 1,001 रुपये में इनकी बुकिंग की जा सकती है। इसकी डिलीवरी अगले साल की शुरुआत में होगी। पोलैरिटी की ये सभी इलेक्ट्रिक बाइक्स की खास बात यह है कि इन्हें पैडल से भी चलाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि जब इनकी बिक्री शुरू होगी, तब इलेक्ट्रिक बाइक्स के कुल 36 वर्जन उपलब्ध होंगे।
पोलैरिटी स्मार्ट बाइक्स सिंगल चार्ज में 80 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती हैं। स्पोर्ट्स सीरीज के तरह आने वाली बाइक्स- S1K, S2K और S3K की टॉप स्पीड क्रमशः 45 किलोमीटर, 70 किलोमीटर और 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। र्स्पोट्स सीरीज के तरह आने वाली बाइक्स- ई 1 के, ई 2 के और ई 3 के की टॉप स्पीड 40 किलोमीटर, 60 किलोमीटर और 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। पोलैरिटी की यह सभी इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक चलती हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित