नई दिल्ली: सोने की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सर्राफा बाजार में सोने का दाम 170 रुपये गिरा है। इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,390 रुपये पर आ गई है। दूसरी ओर चांदी के दाम में भी गिरावट रही है और यह 120 रुपये कम होकर 47,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जबकि कल गुरुवार को सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़ा और 25 रुपए टूटकर 38,545 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 725 रुपए लुढ़ककर 46,775 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई।
वहीं सिक्युरिटीज के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा की वजह से सोने में गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक ने बताया, 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 170 रुपये की ही गिरावट देखी गई है। जबकि रुपया आज डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत रहा है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं वैश्विक स्तर की बात करें, तो शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,503 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बाजार की बात करें तो आज सेंसेक्स ने 2,284.55 अंको की तेजी के साथ कारोबार किया।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका