नई दिल्ली: अब तक आपने इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर, बाइक के बारे में सुना या देखा होगा। आज हम आपको इलेक्ट्रिक साइकिल के बारें में बतायेंगे। जी हां साइकिल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी हीरो साइकिल ने भारत में यामाहा के साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को 'लेक्ट्रो ईएचऐक्स20' (EHX20) नाम दिया गया है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह देश की पहली ब्रांडेड 'सेंटर ई-साइकिल' है। इसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है। जानकारी दें कि हीरो साइकिल पहले से ही भारत में लेक्ट्रो ब्रांड नाम के तहत कुछ हाइब्रिड इलेक्ट्रिक साइकिल बेचती है। भारत की अग्रणी साइकिल निर्माता कंपनी हीरो ई-साइकिल बाजार में उतारने वाली पहली कंपनी है। आधी से भी कम कीमत पर मिल रही बुलेट, जानें खरीदने का तरीका ये भी पढ़ें
बता दें कि ई साइकिल की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने साइकिल की बिक्री के बाद भी सर्विस देने का निर्णय लिया है। अगर आपकी साइकिल में कोई परेशानी होती है तो कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके आप जानकारी दे सकते हैं। कोई भी परेशानी होने पर कंपनी की तरफ से आपको होम पिकअप और ड्रॉपिंग सर्विस दी जाएगी।
हीरो मोटर एंड साइकिल्स के सीएमडी पंकज एम मुंजाल के मुताबिक, यह साइकिल एक बार चार्ज होने पर 80 किमी तक चलेगी। इस साइकिल में पावर मोटर सेंटर में दिया गया है। इस ई-साइकिल की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे चलाने के लिए किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। साइकिल की लॉन्चिंग के मौके पर हीरो की तरफ से कहा गया कि दुनियाभर में ई-साइकल का मार्केट लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का है। कंपनी की तरफ से ई साइकिल की बिक्री अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसके लिए कंपनी लाइफस्टाइल चैनल का भी सहारा लेगी।
हीरो साइकिल की तरफ से देश में पहले ही लेक्ट्रो ब्रांड नाम से हाइब्रिड इलेक्ट्रिक साइकिल की बिक्री की जाती है। यामाहा साथ लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक साइकिल EHX20 में यामहा की तकनीक है और हीरो का डिजाइन है। इस बात की भी जानकारी दें कि फुल चार्ज होने में यह साढ़े तीन घंटे का समय लेती है। इसे टॉर्क, स्पीड और क्रैंक की ट्रिपल सेंसर टेक्नोलॉजी से पावर मिलती है। ई-साइकिल हाई शार्प पेडलिंग रेस्पॉंस / एसिस्ट और बेहतर पावर सपोर्ट देता है। साइकिल में पावर मोटर सेंटर में दिया गया है। साइकिल में 20 गियर दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये तय की गई है। सीएमडी पंकज एम मुंजाल का कहना है कि यह नई ई-साइकिल भारतीयों को साइकिलिंग का नया अनुभव प्रदान करेगी। वहीं यामाहा मोटर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिरोयुकी ओटा ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट / ई-साइकिल को हाल के दिनों में सरकार से राहत मिली है। यह जरूरी है कि निर्माता ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज की पेशकश करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान