भले ही ऑटो सेक्टर में मंदी चल रही है उसके बावजूद कार और बाइक कंपनियां इस समय कई बड़े और सुनहरे ऑफर दे रही हैं। यदि आप कोई स्कूटर या बाइक लेने का प्लान कर रहे हैं, तो इस बार होंडा आपके लिए बेहतरीन डील्स लेकर आया है। एक्टिवा सहित कंपनी अपने कई स्कूटर्स में बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। ऐसे ही होंडा की बाइक Livo पर भी कंपनी खास ऑफर्स दे रही है। आप होंडा की ये बाइक सिर्फ 1100 रुपए में अपने घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको इस पर 2100 रुपए तक के अन्य लाभ के साथ कैशबैक भी मिल रहा है। तो वहीं सीबी होंडा 160R पर भी आकार्षक ऑफर मिल रहे हैं जो आपको आगे बता रहे हैं।
होंडा लिवो को आप सिर्फ 1,100 रुपए की लो डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। कंपनी इस बाइक पर आपको जीरो प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे कई ऑफर्स दे रही है। इतना ही नहीं होंडा इस पर आपको 2,100 रुपए तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रहा है। अगर आप Paytm के जरिए इस बाइक का पेमेंट करते हैं, तो आपको 7,000 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा।
इस ऑफर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलर के पास जा सकते हैं या फिर honda2wheelersindia.com पर शेयर कर और 1800-532-2555 पर कॉल करके भी सारी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
होंडा लीवो में आपको डायनेमिक ग्राफिक्स, लो रोलिंग रेजिटेंस ट्यूबलेस टायर, डिजिटल एनालॉग मीटर, एचईटी विद बीएस- IV, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। बात करें इसकी पावर की तो इसमें 109.19 सीसी का इंजन मिलता है, जो कि 7500rpm पर 8.31bhp की पावर देता है और 5000rpm पर 9.09Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में आपको रियर सस्पेंशन स्प्रिंग लोडेड हाइडॉलिक मिलते हैं। इसके अलावा ये बाइक किक / सेल्फ स्टार्ट दोनों में ही अवलेबल है।
तो वहीं सीबी होंडा 160R कंपनी की एक हाईपरफॉर्मेंस बाइक है, जिस पर अब कंपनी की ओर से कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
CB होंडा 160R पर कंपनी की ओर से 6999 रुपए की लो डाउन पेमेंट ऑफर के साथ जीरो परसेंट प्रोसेसिंग फीस और नो नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप इस बाइक पर 2100 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पेटीएम के जरिए CB Honda 160R को खरीदते हैं, तो आपको 7,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।
सीबी होंडा 160 आर की पॉइंटर्स दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 86,500 रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 95,078 रुपये तक है।
CB होंडा 160R में पावर के लिए 162.71 CC, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI BS-4 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 14.9 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान