नई दिल्ली: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 150 रुपये की मंदी आई है, इससे राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं मंगलवार को चांदी में 290 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव अब 48,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में यह गिरावट आई है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई। जबकि सोमवार को सोना 200 रुपए की मजबूती के साथ 38,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर चांदी भी 975 रुपए की छलांग लगाकर 47,425 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम करने के कारण चांदी में यह गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 150 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट के कारण मांग में कमी आई है, जिसके फलस्वरूप सोने के भाव में भी गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 39,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,497 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी भी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 71.88 पर बनी हुई थी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका