जैसा कि आप जानते हैं कि जुलाई महीने में सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने फाइबर ब्रॉडबैण्‍ड प्‍लान में कुछ बदलाव किए थे। इस दौरान बीएसएनएल ने अपने 777 रुपए वाले ब्रॉडबैण्‍ड प्‍लान को बंद करने का फैसला लिया था। इसकी जगह 849 रुपये वाले ब्रॉडबैण्‍ड प्लान को उतारा गया था। हालांकि, इस टेलीकॉम कंपनी ने दोनों ही प्लान को सभी सर्कल में लिस्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि BSNL ने ऐसा जियो फाइबर के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च होने की वजह से किया है। गौरतलब है कि जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 699 रुपये से होती है।

Advertisement

आपको बता दें कि बीएसएनएल के 777 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर से भारत फाइबर प्लान में लिस्ट कर दिया गया है। साथ में BSNL का 849 रुपये का ब्रॉडबैण्‍ड प्लान भी लिस्ट है। इस प्लान में यूज़र्स को 50 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 500 जीबी डेटा मिलेगा। योजना की वैधता 30 दिनों की है। 500 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र्स 2 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में दावा है कि यह प्रस्ताव प्रमोशन के तौर पर लाया गया है। यह सिर्फ 6 महीने के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

तो वहीं प्रमोशनल ऑफर खत्म हो जाने के बाद सब्सक्राइबर्स को 849 रुपये वाले प्लान को चुनना होगा। इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 600 जीबी डेटा मिलता है। 777 रुपये का ब्रॉडबैण्‍ड प्लान अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर देशभर के सभी सर्कल में उपलब्ध है। बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान 16,999 रुपये प्रति माह तक के हैं। सभी प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हैं।

Advertisement

माना जा रहा है कि 777 रुपये के ब्रॉडबैण्‍ड प्लान की वापसी जियो फाइबर के लॉन्च के कारण हुई है। Jio Fiber की कीमत 699 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता है। यूज़र्स को 100 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा खत्म हो जाने के बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।