नई दिल्ली। आजकल टीवी देखने से ज्यादा उसके लिए डायरेक्ट टू होम यानी डीटीएच कंपनी और उसके पैक चुनने का कठिन काम हो गया है। लोगों को इसी दिक्कत से बचाने के लिए एयरटेल डिजिटल टीवी ने ऑल चैनल पैक लांच किया है। इस पैक में प्रमुख 226 चैनल देखे जा सकते हैं। इसके अलावा करीब सभी रीजनल चैनल भी इसमें दिखाए जाएंगे। यह सभी चैनल एचडी और एसडी चैनल होंगे। एयरटेल ने अपने इस ऑल चैनल पैक की कीमत 1,315 रुपये तय की है। इसके अलावा इस पैक को लेने वालों को 360 रुपये नेटवर्क कैपेसिटी फीस भी देनी होगी। इसको मिलाकर यह पैक 1675 रुपये महीने का पड़ेगा।
कैसे लें एयरटेल का ऑल चैनल पैक
एयरटेल डिजिटल टीवी अपने ऑल चैनल पैक को अपने मायएयरटेल ऐप के अलावा एयरटेल डिजिटल टीवी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से बेच रहा है। अगर यह पैक चाहिए यहां से खरीदा जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस ऑल चैनल पैक में एचडी चैनल के एसडी वर्जन को शामिल नहीं किया गया है। वहीं इसमें कोई भी सर्विस चैनल भी शामिल नहीं किया गया है।
ऑल चैनल पैक के चैनर्ल्स का डिटेल
इस पैक में एयरटेल डिजिटल टीवी की ओर से इंटरटेनमेंट, इंफोटेनमेंट, न्यूज और स्पोर्ट्स जैसे सभी प्रमुख और चर्चित चैनल देखने को मिलेंगे। वहीं इसमें कई क्षेत्रीय चैनल भी शामिल किए गए हैं। इसमें कलर्स गुजराती सिनेमा, ईटीवी 2, जेमिनी टीवी एचडी, जया मैक्स, खुशी टीवी, न्यूज18 कन्नड, सूर्या मूवी, जी बंगला, जी पंजाबी सहित जी तमिल एचडी को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑल चैनल पैक में कुछ बच्चों के लिए चर्चित प्रोग्राम जैसे डिस्कवरी किड्स, डिज्नी, डिज्नी इंटरनेशन एचडी, निक, पोगो के अलावा सोनी वाईएवाई को शामिल किया गया है। वहीं अंग्रेजी फिल्मों के शौकीनों के लिए मूवी नॉव एचडी, रोमेडी नॉव एचडी, स्टॉर मूवी सिलेक्ट एचडी और डब्लूबी को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई का नया धमाका : सबसे सस्ते में दिखाएगा 200 चैनल
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान