शनिवार को लगातार तीसरे दिन तेल के दाम भारत में बढ़ गए हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे और डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर की तेजी दर्ज की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमशः 71.97 रुपये, 77.65 रुपये, 74.70 रुपये और 74.78 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को चारों महानगरों में डीजल के लिए क्रमशः 65.37 रुपये, 68.55 रुपये, 67.78 रुपये और 69.08 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि इस सप्ताह में अब तक तीन बार पेट्रोल और डीजल के भाव में वृद्धि की गई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सप्ताह के दौरान पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के मूल्य में 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
एक्सपर्ट के अनुसार वाहन ईंधन के मूल्य में वृद्धि होने का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है क्योंकि ईंधन महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ जाता है जिससे वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य में इजाफा होता है।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया मूल्य सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
आप एसएमएस के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से इंगित किया जाएगा। भारतीय ऑयल ग्राहक RSP 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को आरएसपी 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE 9222201122 पर भेजना होगा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति