नई दिल्ली: रिलांयस जियो गीगा फाइबर लॉन्च हो गया है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो करीब 1600 शहरों में अपनी सर्विस देगा। आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये की रेंज में हैं। 699 रुपये वाले शुरुआती प्लान में 100 mbps की स्पीड मिलेगी। बता दें कि गोल्ड और इससे ऊपर वाले प्लान में टेलीविजन भी मिलेगा। लंबी अवधि के प्लान्स ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, टाइटेनियम प्लान हैं। ब्रोंज की कीमत 699 रुपये, सिल्वर वाले की कीमत 849 रुपये, गोल्ड की कीमत 1,299 रुपये, डायमंड की कीमत 2,499 रुपये, प्लेटिनम की कीमत 3,999 रुपये और टाइटेनियम प्लान की कीमत 8,499 रुपये है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जियो फाइबर टाइटेनियम प्लान के बारे में सबकुछ। आपको इस प्लान में 1 gbps डाटा, अनलिमिटेड डेटा (5000GB एक्स्ट्रा) इसके साथ ही फ्री वॉयस कॉलिंग और 4K स्मार्ट टेलिविजन मिलेगा।
जियो फाइबर टाइटेनियम प्लान
जियो फाइबर का सबसे महंगा प्लान 8499 रुपए मासिक का है। इस प्लान पर यूजर को एक साल में 1,01,988 रुपए खर्च करने होंगे। आप यह खर्च मासिक भुगतान के जरिए भी कर सकते हैं। यदि आप इस प्लान के साथ मुफ्त टीवी लेते हैं तो आपको 1,01,988 रुपए की वार्षिक फीस एकमुश्त एडवांस देनी होगी। इसके अलावा आपको सिक्योरिटी फीस (रिफंडेबल) और इंस्टॉलेशन फीस के रूप में 2500 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। यानी आपको इस प्लान में मुफ्त टीवी लेने के लिए कम से कम 1,04,488 रुपए एडवांस खर्च करने होंगे। इस प्लान में 43 इंच का 4K टीवी दिया जाएगा। इस कीमत 44,990 रुपए बताई गई है। इस प्लान में कुल 60 हजार जीबी डाटा मिलेगा। यूजर 1 जीबीपीएस की स्पीड का लुत्फ ले पाएंगे।
कैसे मिलेगा जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन?
Jio.com पर जाकर आप जियो गीगाफाइबर के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने के बाद जियो के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और फिर आपको जियो फाइबर का कनेक्शन मिल जाएगा। दूसरी तरफ आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के इंस्टॉलेशन के लिए ग्राहकों को 4,500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देने होंगे जो कि बाद में डिवाइस वापस करने पर वापस कर दिए जाएंगे, हालांकि टेस्टिंग के दौरान कई लोगों से 2,500 रुपये भी लिए गए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान