मुम्बई। शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स 99.01 अंक की तेजी के साथ 37,203.29 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 28.80 अंक की तेजी के साथ 11,011.60 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 795 शेयर तेजी के साथ तो 354 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 41 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार को रुपये में मजबूती के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 70.93 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
-टाटा मोटर्स का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 129.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-आईओसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 125.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-विप्रो का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 247.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-टाइटन कंपनी का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 1,097.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-मारुति सुजुकी का शेयर करीब 82 रुपये की तेजी के साथ 6,474.15 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
-यस बैंक का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 66.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 2,251.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-भारती एयरटेल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 344.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 2,664.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 345.10 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 20 पैसे बढ़कर खुला
शुक्रवार को रुपये में मजबूती के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ 70.93 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 52 रुपये की मजबूती के साथ 71.13 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : मदरसन सूमी : 25 हजार को बना दिया 4.25 करोड़ रु, 41 लाख डिविडेंड में दिया
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी