नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर को लॉन्च कर दिया। रिलायंस ने 699 रुपये मासिक किराये पर न्यूनतम 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देने की पेशकश की है। साथ ही 699 रुपये के प्लान पर ब्ल्यूटूथ स्पीकर और 1299 के प्लान पर एचडी टीवी फ्री मिलेगा। जियो गीगा फाइबर के प्लान 699 रुपये से लेकर 8,499 रुपये मासिक में उपलब्ध हैं। जियो वेलकम ऑफर भी दे रहा है। जियो फाइबर ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लैटिनम और टाइटेनियम एनुअल प्लान्स ऑफर कर रहा है जिसकी एक महीने की कीमत कीमत 699 रुपये से शुरू होकर 8499 रुपये तक रखी गई है। आज हम आप जियो फाइबर के सिल्वर प्लान के बारें में बतायेंगे। जियो गीगाफाइबर: जानिए Bronze प्लान में क्या-क्या मिलेगा फ्री ये भी पढ़ें
जियो फाइबर सिल्वर प्लान
जियो फाइबर सिल्वर प्लान में यूजर्स को 100 Mbps तक की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 200GB की FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट सेट की गई है, यानी कि आपको 100 Mbps तक की स्पीड 200GB तक डाटा इस्तेमाल करने तक ही मिलेगा। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। वेलकम ऑफर के साथ यूजर्स को 6 महीने तक 200GB अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जा रहा है।
जियो फाइबर सिल्वर प्लान के साथ भी 3 महीने के लिए जियो एप ( जियो सिनेमा और जियो सावन) ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के लिए मंथली Rs 849 का चार्ज लिया जाएगा। अगर आप जियो फाइबर सिल्वर का सालाना प्लान लेते हैं तो इस के लिए Rs 10,188 का चार्ज लिया जाएगा। जियो फाइबर सिल्वर के सालाना वेलकम ऑफर के साथ THUMP 2 12W का ब्लूटूथ स्पीकर ऑफर किया जा रहा है।
जियोफाइबर के लिए ऐसे करना होगा अप्लाई
1. www.jio.com पर जाएं या MyJio ऐप डाउनलोड करें।
2. जियो फाइबर सेवाओं के लिए पंजीकरण करें।
3. यदि जियो फाइबर आपके क्षेत्र में उपलब्ध होगा, तो हमारी कंपनी के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे।
मौजूदा ग्राहकों के लिए
जियो आपकी सेवाओं के अपग्रेड के लिए आपसे संपर्क करेगा।
कृपया MyJio ऐप डाउनलोड करें, क्योंकि उपयोगकर्ताओं के साथ सभी संपर्क और संचार MyJio ऐप पर होंगे।
अपनी पसंद के मासिक / त्रैमासिक / वार्षिक योजना के साथ रिचार्ज करने पर, हर जियो फाइबर उपयोगकर्ता को सभी सेवाओं के साथ सेट टॉप बॉक्स मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क।
व्हाट्सएप पर 70008-70008 पर "HELLO" मैसेज भेंजे।
संदेश भेजने से पहले आपको अपने कॉंटेक्ट्स में 70008-70008 नंबर जोड़ना पड़ सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान