इस समय ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं। अभी तक तो सिर्फ ऑटो सेक्टर से खबरें आ रही थीं लेकिन अब लगभग हर ओर से कर्मचारियों की नौकरी जाने की खबर आ रही हैं। हाल ही में जोमाटो ने अपनी कस्टमर सपोर्ट टीम से 540 कर्मचारियों को निकाल दिया है, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी ने इस बात की जानकारी शनिवार को एक बयान में जारी कर दी है।
पिछले एक महीने में कंपनी द्वारा दूसरी बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है। इससे पहले फूड एग्रीगेटर ने अगस्त में 60 कर्मचारियों की छंटनी की थी। जोमाटो ने कहा है कि इन नौकरियों को ऑटोमेटेक कर दिया गया है और जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, उन्हें दो से चार महीने का भुगतान किया गया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, पिछले कुछ महीनों में हमने देखा है कि हमारे टेक्नोलॉजीज और प्लेटफॉर्म बेहतर हुए हैं। हमने सेवा रिजॉल्यूशन की स्पीड बेहतर कर ली है और अब हमारे सिर्फ 7.5 प्रतिशत ऑर्डर को सपोर्ट की आवश्यकता होती है।
जोमाटो का कहना है कि वह निकाले गए कर्मचारियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन करेंगे और उन्हें मिलने वाले इंश्योरेस सपोर्ट को जनवरी 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऑफलाइन फूड एग्रीगेटर ने कहा है कि ये कदम कॉस्ट कटिंग के तहत नहीं उठाया गया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, 'इस साल हमें 1200 लोगों को रोजगार पर रखा गया है और 400 अन्य लोगों को जल्द ही नियुक्त किया गया है।'
कंपनी ने बताया कि वह टेक्नोलॉजीज, प्रोडक्ट और डेटा साइंस टीम में लोगों की नियुक्ती कर रही है। कंपनी की कस्टमर सपोर्ट टीम में अब सिर्फ 400 लोग रह गए हैं। जोमाटो अपने गोल्ड मेंबरशिप प्रोग्राम को लेकर नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ प्रतिबद्ध करने में फंसी हुई है। रेस्टोरेंट्स ने जोमाटो को इस मेंबरशिप प्रोग्राम में दी जाने वाली छूट को कम करने को कहा है, जो ग्राहकों को एक डिश या ड्रिंक फ्री देती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान