चायनीज कंपनी शाओमी ने अपनी सेल्‍स रिर्पोट के बारे में बताया है। स्‍मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी ने बताया है कि भारत में उससे पिछले पांच सालों में 10 करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कार्यकारी निदेशक मनु कुमार जैन ने कहा, 'यह हमारी शुरुआत से अब तक हमे मिले लाखों फैंस का प्यार है।

Advertisement

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे आने से पहले ही कई कंपनियां मार्केट में मौजूद थीं। लेकिन जो मुकाम हमने हासिल किया है, वे दूर-दूर तक हमारे सामने नहीं टिकते हैं। आंतराष्‍ट्रीय डॉटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के अनुसार, यह मील का पत्थर क्यू 3 2014 से शुरू हुआ और जुलाई 2019 तक की अवधि में हासिल किया गया है। शाओमी भारत में पिछले 8 तिमाहियों से अग्रणी स्मार्टफोन ब्रैंड बना हुआ है।

Advertisement

बता दें कि कंपनी की रेडमी ए और रेडमी नोट सीरीज उन स्मार्टफोन्स की सीरीज में आते हैं, जो देश में काफी प्रसिद्ध हैं। जैन ने आगे कहा, 'मैं अपने 10 करोड़ स्मार्टफोन्स यूजर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और उनसे वादा करता हूं हम इसी प्रकार से बेहतर व अच्छे प्रोडक्ट लाते रहेंगे।'

तो वहीं शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने तीसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत की है। इसके बाद अब कंपनी प्रति सेकंड तीन स्मार्टफोन बना रही हैं। इस गणना से अगर देखा जाए तो 8 घंटे की एक शिफ्ट में शाओमी सालाना 2 करोड़ 40 लाख स्मार्टफोन बना रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि शाओमी कंपनी कई मॉडल वाले स्‍मार्टफोन भारत में बिकते हैं जो लोगों के बीच काफी ज्‍यादा पापुलर हैं। इन फोन का लोगों ने अच्‍छा रिव्‍यू भी दिया है। शाओमी को अन्‍य बड़ी चायनीज कंपनियां जैसे कि ओपो, वीवो और लिनोवो टक्‍कर देती रहती हैं।