नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 87,973.5 करोड़ रुपये कम हो गया। सबसे ज्यादा बाजार पूंजीकरण टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी का घटा। वही इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मार्केट कैप घटने वाले ग्रुप में शामिल रहे। एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण इस दौरान बढ़ा।
जानिए कितना घटा मार्केट कैप
टीसीएस का मार्केट कैप 22,664.4 करोड़ रुपये घटकर 8,24,642.82 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 21,492.9 करोड़ रुपये घटकर 3,52,367.54 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16,386.6 करोड़ रुपये घटकर 7,74,957.81 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केट कैप 13,300.7 करोड़ रुपये कम होकर 3,93,703.54 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 12,163.3 करोड़ घटकर 2,52,811.76 करोड़ रुपये व आईटीसी का मार्केट कैप 1,965.59 करोड़ रुपये कम होकर 2,99,692.17 करोड़ रुपये पर आ गया।
इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
इनफोसिस का मार्केट कैप 10,973.83 करोड़ रुपये बढ़कर 3,60,847.99 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 4,692.82 करोड़ बढ़कर 6,14,134.28 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 1,924.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,75,318.74 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 223.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,489.73 करोड़ रुपये पर आ गया।
ये हैं टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में सबसे ऊपर टीसीएस अभी है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का नंबर रहा।
यह भी पढ़ें : अजंता फार्मा : 1 लाख को 10 साल में 97 लाख बनाने वाला शेयर
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी