देश की पहली स्‍मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी का उद्घाटन औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। आपको बता दें कि यह देश का पहला नया स्‍मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है।

Advertisement

आपको बता दें कि यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है। पीएम मोदी ने छह मंजिल वाले औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह स्मार्ट सिटी की निगरानी और प्रशासन का केंद्र होगा। उन्होंने औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी व्यक्ति को प्रशासन से अपनी समस्या हल करवाने में मदद करेगा।

Advertisement

महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है। इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे के तहत विकसित किया गया है। सरकार इस गालियारे के जरिए देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक विकास को तेज करने की कोशिश कर रही है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य मंत्री पंकजा मुंडे भी मोदी के साथ रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलमंड कनेक्शन भी दिया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने मुंबई में तीन नई मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम ने कहा कि अगर हमारे शहरों में 21 वीं सदी का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है तो हम अर्थव्यवस्था को दोगुना करके 5000 अरब डॉलर करने का लक्ष्य हासिल नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने मेट्रो भवन की आधारशिला भी रखी और पूर्वी कांदिवली में बांडोगरी मेट्रो स्टेशन का भी उद्घाटन किया।

Advertisement

आपको बता दें कि जब भी किसी शहर को स्‍मार्ट सिटी में तब्‍दील किया जाता है तो वहीं स्‍कूल, कॉलेज, सड़क, बिजली और पानी की पर्याप्‍त सुविधा प्रदान करने की योजनाएं होती हैं।