प्रधानमंत्री मोदी की गरीबों के लिए लाई गई खास योजना उज्‍जवला के तहत आम लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन देने का टारगेट सरकार निर्धारित समय से 7 महीने पहले पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 8 करोड़वां कनेक्शन लाभार्थी को सौपेंगे।

Advertisement

प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना (PMUY) को 1 मई 2016 को लॉन्च किया गया। तब 5 करोड़ परिवारों के महिला सदस्यों के नाम मार्च 2019 तक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। बाद में टारगेट को बड़ा करते हुए मार्च 2020 तक 8 करोड़ कनेक्शन बांटने का दावा किया गया।

Advertisement

अधिकारिक रिर्पोट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में PMUY के तहत 8 करोड़वां कनेक्शन सौपेंगे। सरकार ने रसोई घरों में चूल्हे की जगह एलपीजी सिलेंडर को प्रोत्साहित किया। 2014 में 55 प्रतिशत जनसंख्या की पहुंच एलपीजी तक थी जो अब बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के तहत सरकार गरीब परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए सरकारी ईंधन कंपनियों को 1600 रुपये सब्सिडी देती है। यह सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी फिटिंग चार्ज के रूप में दिया जाता है। लाभार्थी को चूल्हा खुद खरीदना होता है। लाभार्थियों का बोझ कम करने के लिए चूल्हे और पहले रिफिल के खर्च को किश्तों में देने की सुविधा भी है।

Advertisement

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बीपीएल परिवार की कोई भी योग्‍य महिला एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती है। इसके लिए आपको केवायसी फार्म भरने कर निकट के एलपीजी केंद्र में जाकर जमा करना होगा। इसके लिए 2 पेज का फॉर्म, जरुरी दस्तावेज, अपने बारे में जानकारी जैसे कि नाम, पता, जनधन बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि की आवश्यकता पड़ेगी।