नई दिल्ली: डेयरी सप्लाई की अग्रणी कंपनी मदर डेयरी ने गाय के दूध के पैकेटों के दाम में बढ़ोतरी कर दिए हैं। जी हां इस तरह आज से मदर डेयरी का दूध दिल्ली एनसीआर में महंगा हो गया है। राजधानी की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध का दाम 2 रुपये बढ़ा दिया है। यानी अब एक लीटर दूध के लिए 44 रुपये देने होंगे। बता दें कि यह वृद्धि दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि वह किसानों से कच्चा दूध खरीदने के लिए अधिक भुगतान कर रही है। इस वजह से उसे गाय दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
हालांकि, कंपनी ने अन्य किसी दूध के दामों में वृद्धि नहीं की है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो तीन महीने में गाय के कच्चे दूध की खरीद पर उसे ढाई से तीन रुपये प्रति लीटर का अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इस वजह से दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि 6 सितंबर से गाय के दूध के आधा लीटर के पैक का दाम 23 रुपये और एक लीटर के पैक का दाम 44 रुपये प्रति लीटर होगा।
इतना ही नहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि मदर डेयरी के बाद अमूल और पराग जैसी कंपनियां भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। मदर डेयरी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है। इसमें आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है।
इस साल मई के महीने में मदर डेयरी ने दूध कीमतों में दो रुपये लीटर की वृद्धि की थी। गाय के दूध के मामले में एक लीटर के पैक में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। उस समय गाय के दूध के आधा लीटर के पैक में एक रुपये की वृद्धि की गई थी। जबकि एक पैकेट फुल क्रीम के लिए 52 की जगह 53 रुपये और आधा लीटर के पैकेट के लिए 27 रुपये देने पड़ रहें हैं। फुल क्रीम प्रीमियम के एक लीटर का पैकेट 55 रुपये और आधे लीटर का पैकेट 28 रुपये में मिल रहा है।
वहीं, टोंड मिल्क के एक लीटर के लिए 42 रुपये और आधा लीटर के पैकेट के लिए 22 रुपये उपभोक्ताओं को देने पड़ रहे हैं। डबल टोंड मिल्क 34 की जगह 36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि आधा लीटर पैकेट की कीमत 18 की जगह 19 रुपये, स्किम्ड मिल्क यानी डाइट्ज मिल्क के आधा लीटर के पैकेट के लिए 20 के बदले 21 रुपये देने पड़ रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान