लंबे इंतजार के बाद आज वो समय आ गया है जब जियो फाइबर को लॉन्‍च किया जाएगा। जी हां रिलायंस जियो ने आज के लिए ही पिछले महीने यह वादा किया था कि 5 सितंबर को ब्रॉडबैण्‍ड सर्विस जियो गीगाफाइबर की लॉन्चिंग की जाएगी। दरअसल रिलायंस ने भारत में अपनी टेलीकॉम सर्विस 5 सितंबर 2016 में शुरु की थी, इसी कारण से आज उसकी तीसरी सालगिरह है और इसी मौके को खास बनाने के लिए आज जियो द्वारा जियो फाइबर की कमर्शियल लॉन्चिंग की जाएगी।

Advertisement

उम्मीद की जा रही है कि जियोफाईबर के साथ लॉन्च ऑफर के तौर पर एक फ्री सेट टॉप बॉक्स, जीरो इंस्टॉलेशन चार्ज और 1-2 महीने के लिए कॉम्प्लिमेंट्री प्लान दिया जा सकता है।

Advertisement

तो वहीं यदि ​​प्लान्स की बात करें तो जियो द्वारा आज ब्रॉडबैण्‍ड प्‍लान्‍स की पूरी जानकारी दी जाएगी। आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहले ही बता दिया है कि जियोफाइबर के मंथली प्लान्स 700 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के होंगे। इन प्लान्स में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड भी दी जाएगी।

Advertisement

आपको बता दें कि फाइबर केबल टेक्नोलॉजीज की मदद से जियो फाइबर ट्रिपल प्लान के साथ होगा। जहां लैंडलाइन, टीवी और ब्रॉडबैण्‍ड सेवाओं को बंडल किया जाएगा। जो भी ग्राहक जियोफाइबर कनेक्शन लेंगे उन्हें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ मुफ्त लैंडलाइन कनेक्शन मिलेगा। साथ ही भारी भरकम डेटा भी दिया जाएगा।

इसके अलावा एक्‍सपर्ट का मानना है कि जियोफाईबर से डीटीएच कंपनियों के कारोबार को तगड़ी टक्‍कर मिल सकती है। इससे पहले भारती एयरटेल ने इसी सप्ताह अपने एक्सट्रीम मंच पर 3,999 रुपए में नए सेट-टॉप बॉक्स देने की घोषणा की है। इस पर कंपनी वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल उपकरण की सामग्री उपलब्ध कराएगी। फिलहाल, कुछ प्रमुख ओवर द टॉप खिलाड़ियों मसलन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार की सुविधा नहीं मिलेगी।