मुम्बई। मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स 45.10 अंक की तेजी के साथ 36608.01 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 20.70 अंक की तेजी के साथ 10818.60 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 261 शेयर तेजी के साथ तो 210 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 30 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं बुधवार को रुपये में तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 72.22 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप गेनर
-गेल का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 128.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 34 रुपये बढ़कर 2,741.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 249.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 4 रुपये बढ़कर 364.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-कोल इंडिया का शेयर करीब 1 रुपये बढ़कर 182.05 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
-सन फार्मा का शेयर करीब 20 रुपये टूटकर 419.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 30 रुपये टूटकर 1,314.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 8 रुपये टूटकर 446.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-बीपीसीएल का शेयर करीब 4 रुपये टूटकर 352.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-टाटा मोटर्स का शेयर करीब 1 रुपये टूटकर 111.70 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत खुला
बुधवार को रुपये में तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 72.22 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 रुपये की कमजोरी के साथ 72.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : दोनों बच्चे हो जाएंगे करोड़पति, 2500 रुपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी