नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को अपनी सेवाएं हिंदी में शुरू करने की घोषणा की। जी हां वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अब हिंदी में सर्विस शुरू करेगी। बता दें कि भाषा की इस सुगमता से कंपनी को 20 करोड़ अतिरिक्त ग्राहक जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हिंदी इंटरफेस की शुरुआत त्योहारी सीजन की बिक्री को ध्यान में रखते हुए की है। इससे दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों से ऑनलाइन और अपनी मातृभाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल करने में सहज ग्राहकों को उसके मंच से जुड़ने में मदद मिलेगी।
90 फीसदी नए यूजर्स मातृ भाषा का करते हैं इस्तेमाल
जानकारी दें कि उद्योग से जुड़ा एक अध्ययन बताता है कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले 90 फीसदी नये उपभोक्ता मातृभाषा का इस्तेमाल करते हैं। और बयान में कहा गया है कि हिंदी में सेवा उपलब्ध होने से फ्लिपकार्ट के उपभोक्ता अपने मनचाहे उत्पादों की सभी सूचनाएं और खोज परिणाम हिंदी में देख सकेंगे। हिंदी के उपभोक्ताओं की संख्या 2021 तक अंग्रेजी से आगे निकल जायेगी।
ई-कॉमर्स को लेकर बेहतर समझ और ऑनलाइन खरीदारी दिलचस्प
बता दें कि कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ग्राहक अनुभव एवं मंच) जयंद्रन वेणुगोपाल ने कहा कि हिंदी की क्षमता ग्राहकों के लिए अपनी मातृभाषा में खरीदारी के आराम और सुविधा का अनुभव के लिहाज से महत्वपूर्ण हो गयी है। हमने ग्राहकों को समझने, उनके संदर्भ और जरूरतों को समझने में व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है, जिससे यह तय किया जा सके कि फ्लिपकार्ट में किस तरह मातृभाषा उपलब्ध करायी जा सकती है। इससे ई-कॉमर्स को लेकर उनकी समझ बेहतर होगी और ऑनलाइन खरीदारी दिलचस्प होगी। इससे अंग्रेजी में ऑनलाइन खरीदारी को कामकाजी अनुभव से हिंदी क्षमता के साथ भावनात्मक अनुभव में बदलने में मदद मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान