पूरे दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था जैसे इधर-उधर हो गई है। मंदी का असर हर ओर देखने को मिल रहा है। अब भारत की इस्‍पात क्षेत्र की बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने सोमवार को दक्षिणी वेल्स शहर न्यूपोर्ट में अपने कारखाने को बंद करने की घोषणा की है। इससे ब्रिटेन के इस कारखाने की 400 नौकरियां प्रभावित होंगी। टाटा स्टील ने कहा कि उसने अपने वैश्विक कोजेंट इलेक्ट्रिकल स्टील्स खंड के तहत कनाडा और स्वीडन के शेयरों की बिक्री का करार कर लिया है लेकिन सभी विकल्प तलाशने के बावजूद वह ओर्ब इलेक्ट्रिक स्टील्स संयंत्र के लिए रास्ता नहीं ढूंढ पाई।

Advertisement

इस बारे में टाटा स्टील के यूरोपीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक एडम ने कहा कि ओर्ब एलेक्ट्रिकल स्टील्स को उल्लेखनीय रूप से घाटा हो रहा है। यूरोपीय इस्पात उद्योग की चुनौतियों से जूझ रहा है। हमें आगामी बरसों में भी ओर्ब के कारोबार के मुनाफे में लौटने की संभावना नहीं दिख रही है। एडम ने कहा, ने 'मैं इस बात को समझता हूं कि सभी प्रभावित लोगों के लिए यह खबर काफी दुखी करने वाली है। हम उन्हें समर्थन देने का पूरा प्रयास करेंगे।

Advertisement

टाटा स्टील ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सभी विकल्पों की खोज करने के बावजूद, टाटा स्टील ऑर्ब इलेक्ट्रिकल स्टील के लिए आगे का रास्ता नहीं तलाश पा रही है और इसलिए इस साइट को बंद करने का प्रस्ताव है।

पिछले मई में, इसने पांच गैर-प्रमुख व्यवसायों की संभावित बिक्री का पता लगाने की योजना की घोषणा की, जिससे यह अपने रणनीतिक बाजारों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सके। Kalzip और Firsteel के लिए खरीदार पाए गए हैं जो 275 नौकरियों को सुरक्षित करने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement